Time Travel: दुनिया में बहुत समय से समय यात्रा (Time Travel) को लेकर बहस चल रही है। इसके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई समय यात्रा कर सकता है? क्या भविष्य में समय यात्रा के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? वैज्ञानिकों को सालों से समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित करती आ रही है। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिनका दावा है कि उन्होंने समय यात्रा की है। अब इन सवालों के बीच एक और शख्स ने टाइम ट्रैवलर बताया है। समय यात्रा करने का दावा किया है। इस शख्स ने डराने वाले दावे किए हैं, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है।
शख्स ने दावा किया है साल 2024 में आने वाले महीने खतरनाक साबित होंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक पर Radianttimetraveler नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शख्स ने हैरान करने वाले दावे किए हैं। शख्स ने अपने दावे में साल 2024 के लिए पांच सबसे खतरनाक घटनाओं के बारे में बताया है जिसमें विश्व युद्ध भी शामिल है।