फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: कौन हैं आशुतोष शर्मा, चौके-छक्कों की बरसात से जीता फैंस का दिल, तोड़ चुके युवराज का बड़ा रिकॉर्ड

Fri, 05 Apr 2024 01:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आशुतोष ने 16 टी20 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 197 के स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने सात लिस्ट ए और चार फर्स्ट क्लास मैच भी खेले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आशुतोष शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल की 89 रन* की विस्फोटक पारी के दम पर 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब ने एक गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से मैच जीत लिया। पंजाब को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में आशुतोष शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शशांक सिंह के साथ एक मजबूत साझेदारी निभाई। हालांकि, वह अंत तक मैदान पर नहीं रुक सके। 
विज्ञापन

2 of 5
आशुतोष शर्मा-शशांक सिंह - फोटो : IPL
शशांक-आशुतोष ने कराई वापसी
पंजाब की स्थिति एक समय काफी खराब दिख रही थी और टीम के आधे बल्लेबाज 115 रन पर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद जितेश शर्मा ने कुछ हाथ खोले और दो छक्के जड़े, लेकिन राशिद ने उन्हें जल्द ही पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद शशांक और इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे आशुतोष शर्मा ने अपना रंग दिखाया। दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL
चंद्रकांत पंडित बने विलन
15 सितंबर, 1998 को मध्य प्रदेश के रतलाम में जन्म लेने वाले आशुतोष बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन हैं। वह नमन ओझा के बहुत बड़े फैन हैं जिनका ताल्लुक भी मध्य प्रदेश से है। रतलाम में जन्म के बाद उनकी पढ़ाई-लिखाई इंदौर में हुई। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए डेब्यू किया था। हालांकि, साल 2020 में चंद्रकांत पंडित के कोच बनने के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। उनका एकमात्र सहारा उनके बचपन के कोच भूपेन चौहान थे, जिनके समर्थन ने उन्हें कठिन समय में प्रेरित किया। आशुतोष ने पिछले साल अपना कोच खो दिया। इसके बाद उन्होंने रेलवे के लिए खेलने का फैसला किया। भारत के लिए खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ने आशुतोष को इस मुकाम तक पहुंचाने में बहुत मदद की है।

4 of 5
आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL
युवी का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
आईपीएल से पहले आशुतोष उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उन्होंने युवी द्वारा बनाए गए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड अक्टूबर 2023 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तोड़ा था। आशुतोष ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक बनाया। इससे पहले युवी ने टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में पचासा ठोका था। गुजरात के खिलाफ 25 वर्षीय बल्लेबाज ने 17 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रनों की तूफानी पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL
आशुतोष का करियर
पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रनों की जरूरत थी और उसके तीन विकेट शेष थे। गुजरात के लिए नलकंडे गेंदबाजी करने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर आशुतोष को राशिद के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद आशुतोष शर्मा ने अपने कौशल के बदौलत टीम को जीत दिलाई। आशुतोष ने 16 टी20 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 197 के स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने सात लिस्ट ए और चार फर्स्ट क्लास मैच भी खेले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें