Time Travel: दुनिया में टाइम ट्रैवलर को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही है। कई ऐसी हॉलीवुड फिल्में भी बनाई चुकी हैं। इनमें बेहद अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आखिर सच में कोई समय यात्रा कर सकता है? भविष्य में क्या समय यात्रा के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? काफी लंबे समय से वैज्ञानिकों को समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित कर रही है।
मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सन 1905 में सापेक्षतावाद नाम का एक सिद्धांत दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि ब्रह्मांड में टाइम और स्पेस चादर के रूप में एक-दूसरे से जुड़े हैं। आइंस्टीन के सिद्धांत के मुताबिक, गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव की वजह से यह चादर नीचे की तरफ मुड़ती है जिससे रेखा में बदलाव नजर आता है। वर्तमान समय के वैज्ञानिकों ने इसी सिद्धांत के आधार पर समय यात्रा करने के कई तरीकों की खोज की है, जिनका इस्तेमाल करके समय यात्रा की जा सकती है।