Time Travelling: दुनिया में समय-समय पर टाइम ट्रैवेलिंग की कई कहानियां सुनने को मिलती हैं। इसके अलावा कई लोग ऐसे हैं, जो टाइम ट्रैवेलर होने का दावा करते हैं। वह सैकड़ों साल पहले यानी भविष्य की यात्रा करने का दावा करते हैं। हालांकि सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भविष्य को देखा जा सकता है? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए वैज्ञानिक कई सालों से शोध कर रहे हैं। विज्ञान भी इसको लेकर कुछ नहीं बता पाया है, लेकिन इसकी संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सका है।
दुनियाभर में इन दिनों टाइम ट्रैवल की चर्चा हो रही है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्या सच में कोई समय यात्रा ( टाइम ट्रैवल) कर सकता है? क्या भविष्य में समय यात्रा के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? वैज्ञानिकों को काफी लंबे से समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित करती आ रही है। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल होती हैं, जिन्हें देखने के बाद लगता है कि टाइम ट्रैवल के दावे में कुछ न कुछ सच्चाई जरूर है।