फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Space News: जानिए अंतरिक्ष में क्यों परमाणु हथियार तैनात करना करेंगे रूस और चीन? एक्सपर्ट्स ने दी है चेतावनी

Sat, 26 Aug 2023 11:29 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
why china and russia wants deploy nuclear weapons in space? - फोटो : iStock
Space News: धरती पर दुनिया में देशों के बीच खतरनाक और परमाणु हथियारों को बनाने की होड़ मची है। कई देशों ने अपनी रक्षा के लिए सीमा पर परमाणु हथियार तैनात कर रखे हैं। अब इस बीच कुछ दिनों पहले एक खबर सामने आई थी, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस खबर के बारे में जानकर आपको यकीन न होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। यह जानकारी सामने आने के बाद विशेषज्ञों ने चेतावनी भी दी है। 

दरअसल, दुनिया के दो शक्तिशाली देश चीन और रूस धरती के बाद अब अंतरिक्ष में भी परमाणु हथियार तैनात करना चाहते हैं।  चंद्रमा का दोहन करने में दोनों देश एक दूसरे की सहायता भी कर रहे हैं। अंतरिक्ष की खोज में रूस और चीन जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं। यूके स्पेस कमांड के प्रमुख, एयर वाइस मार्शल पॉल गॉडफ्रे ने इन देशों के निवेश को लेकर आशंका जताई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
why china and russia wants deploy nuclear weapons in space? - फोटो : istock
उनका कहना है कि रूस और चीन अंतरिक्ष की खोज के लिए चुपचाप अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई है कि घातक शस्त्रागार बनाने के लिए इस निवेश का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इस निवेश का इस्तेमाल चांद का खनन कर महत्वपूर्ण खनिज निकाले के लिए भी हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
why china and russia wants deploy nuclear weapons in space? - फोटो : NASA
उन्होंने बीते दिनों एक साक्षात्कार में खुलासा करते हुए कहा था कि इंसान के जीवनकाल में एस्टेरॉयड का खनन एक वास्तविकता बन सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चांद के मिनरल का दोहन करना चीन का लक्ष्य है। 

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता पर पाकिस्तानी शख्स ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

4 of 5
why china and russia wants deploy nuclear weapons in space? - फोटो : iStock
उन्होंने बताया कि चीन ने साल 2020 में चांद पर चेंजसाइट-वाई (Changesite-Y) नाम का एक नए फास्फेट खनिज की खोज की थी, जिसका न्यूक्लियर फ्यूल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अब इस खोज के बाद चीन अंतरिक्ष में मिनरल की खोज करने और उन्हें निकालने में तेजी लाएगा। 


Alien Life on Moon: चांद पर एलियंस से मिले थे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री? जानिए आखिर क्या है रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
why china and russia wants deploy nuclear weapons in space? - फोटो : iStock
रूस को लेकर जताई चिंता

उन्होंने चीन की महत्वकांक्षाओं के साथ रूस की सैटेलाइट जैमिंग क्षमता को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से रूस संचार लिंक को तोड़ने और वैश्विक वित्तीय बाजारों को तबाह करने में सक्षम है। उन्होंने यह जानकारी अमेरिकी स्पेस कमांड के जनरल जेम्स डिकिंसन के साथ दी। जेम्स डिकिंसन ने अंतरिक्ष की रेस में अमेरिका के चीन से पीछे होने के सवाल पर कहा कि पेंटागन अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं को लेकर आश्वस्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें