Time Free Island Where Sun Does Not Set: आमतौर पर हम सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर ही अपने काम करते हैं, जैसे सूर्यास्त के बाद लोग सोते हैं और आराम करते हैं। वहीं सूरज निकलने पर अपनी दिनचर्या के सभी काम करते हैं। दिन और रात के कॉन्सेप्ट की वजह से ही हमारा जीवन इतने व्यवस्थित ढंग से चल पाता है। ऐसे में क्या कभी आपने सोचा है कि अगर सूरज न डूबे और चांद न निकले तो हमें दिन और रात का पता कैसे चलेगा और हमारा जीवन कैसा होगा? अगर हमें दिन और रात का पता नहीं चलता तो शायद हमारे लिए काफी मुश्किल हो सकती है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां कुछ महीनों तक रात ही नहीं होती है, तो आप क्या कहेंगे? आज हम आपको इसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको कई महीनों बाद सूरज निकलता और ढलता है।