फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: महिलाओं के लिए नहीं पुरुषों के लिए बनाई गई थी ये चीजें, जानिए इनके बारे में

Wed, 08 Dec 2021 03:21 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महिलाओं के लिए नहीं पुरुषों के लिए बनाई गई थी ये चीजें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
कुछ चीजों को हम इंसानों ने जेंडर के हिसाब से बांट दिया है। इनमें से एक है पहनावा। आमतौर पर शर्ट, टी-शर्ट, पैंट और टाई को पुरुषों का परिधान कहा जाता है। वहीं उसके विपरीत साड़ी, सूट, लॉन्ग ड्रेसेज, गहने और हाई हिल्स को महिलाओं का पहनावा माना जाता है। यहां तक कि रंगों का भी हमने पुरुषों और महिलाओं के हिसाब बंटवारा कर दिया है। पिंक या रेड को महिलाओं का कलर वहीं ब्लू को पुरुषों का रंग कहा जाता है। लेकिन क्या आप कभी ये कल्पना कर सकते हैं कि लॉन्ग ड्रेसेज, ज्वैलरी और हाई हिल्स महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरूषों के लिए बनाई गई थीं? शायद ये बात सुनने में आपको थोड़ी अजीब लग रही हो लेकिन ये बिल्कुल सच है। 

आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे कुछ चीजों के बारे में जो बनी तो पुरूषों के लिए थीं लेकिन धीरे-धीरे उसका इस्तेमाल महिलाएं करने लगीं। आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में... 
 
विज्ञापन

2 of 5
महिलाओं के लिए नहीं पुरुषों के लिए बनाई गई थी ये चीजें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
हाई हील्स 
आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी पुरुष भी महिलाओं की ही तरह हाई हील्स पहना करते थे। हाई हील्स शुरुआत में पुरुषों के लिए ही बनाई गई थी, जिनका इस्तेमाल वो युद्ध और घुड़सवारी के दौरान करते थे। माना जाता था कि घुड़सवारी के दौरान हाई हील के जूते पहनने पर पकड़ मजबूत होती थी। 
विज्ञापन

3 of 5
महिलाओं के लिए नहीं पुरुषों के लिए बनाई गई थी ये चीजें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
ईयररिंग
सबसे पहले ईयररिंग पर्सेपोलिस, फारसी पुरुषों ने पहना था। आज भी वहां के महलों की दीवारों पर मौजूद नक्काशियों में फारसी सौनिकों के कान में ईयररिंग्स नजर आते हैं। 

4 of 5
महिलाओं के लिए नहीं पुरुषों के लिए बनाई गई थी ये चीजें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
पिंक कलर 
आज के समय में पिंक को लड़कियों का रंग माना जाने लगा है। लेकिन 18वीं सदी तक गुलाबी रंग, लाल रंग का एक रूप माना जाता था, जिसे युद्ध से जोड़कर देखा जाता था। उस समय पिंक कलर को पुरुषों का रंग माना जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिलाओं के लिए नहीं पुरुषों के लिए बनाई गई थी ये चीजें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
सेनिटरी नेपकिन
एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस में एक युद्ध को दौरान नर्सों ने सेनिटरी नेपकिन बनाया था। उस दौरान सैनिकों के ब्लीडिंग को रोकने के लिए इसे बनाया गया था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें