फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipin Rawat Helicoptor Crash: देखें घटनास्थल की डरा देने वाली तस्वीरें, अब तक चार लोगों की मौत

Wed, 08 Dec 2021 02:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुन्नूर
विज्ञापन
1 of 4
हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : ANI
तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलिकॉप्टर में पत्नी के साथ साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी मौजूद थे। इस विमान में कुल 14 लोग सवार थे। अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जिस जगह ये वाहन क्रैश हुआ है, वहां पूरा जंगल का इलाका है और घटनास्थल पर धुआं उठ रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : ANI
वायु सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि सेना का एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे। वायु सेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : ANI
हेलीकॉप्टर में सेना के कई अधिकारी मौजूद थे। इसमें सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांव नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी.साई तेजा व हवलदार सतपाल मौजूद थे।
विज्ञापन

4 of 4
सीडीएस जनरल बिपिन रावत - फोटो : एएनआई
सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहे वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की पूरी जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में देंगे। वे लोकसभा व राज्यसभा में हादसे की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें