फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: ये हैं दुनिया की 4 सबसे खतरनाक जगहें, जहां जाने से भी डरते हैं लोग

Fri, 18 Oct 2024 05:12 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mount Everest - फोटो : Freepik
World's Most Dangerous Place: दुनिया भर में ऐसी कई जगहें हैं जो बेहद खतरनाक हैं। इन जगहों पर इंसान को हमेशा जान का खतरा बना रहता है। हालांकि एसी जगहों पर अक्सर लोग घूमना पसंद करते हैं, जहां हमेशा जान का खतरा बना रहता है। प्रकृति में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि खतरनाक जगहें बेहद शांत और आकर्षक होती हैं। यही वजह है कि कुछ खतरनाक जगहें पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होती हैं। वहीं दूसरी तरफ ये जगहें इतनी खतरनाक होती हैं कि आपकी एक छोटी सी गलती किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। देखा जाए तो दुनिया में ऐसे कई पर्यटक हैं जो इन जगहों पर रोमांच पाने के लिए घूमने जाते हैं। कई बार इन जगहों से लोगों के जान जानें की भी खबरें आती हैं। आइए इस लेख में विश्व की ऐसी चार जगहों के बारे में जानते हैं जहां जीवित रहना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन

1. स्नेक आइलैंड (Snake Island), ब्राजील

2 of 5
स्नेक आइलैंड - फोटो : Adobe Stock
यह दुनिया का सबसे जहरीला द्वीप माना जाता है। यहां सांपों की संख्या इतनी अधिक है कि हर वर्ग मीटर में पांच सांप मिल सकते हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक गोल्डन लैंसहेड वाइपर नाम का एक बेहद जहरीला सांप इसी द्वीप पर पाया जाता है। इस जगह पर जाना बहुत खतरनाक होता है, इसलिए अनुभवी गाइड के साथ जाना ही बेहतर रहता है।
विज्ञापन

2. डेथ वैली (Death Valley), अमेरिका

3 of 5
डेथ वैली - फोटो : Adobe Stock
कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। यहां का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इसके अलावा यहां रेत के तूफान और भूकंप भी आते रहते हैं। इस जगह पर जाने के लिए आपको विशेष प्रकार के कपड़े, उपकरण और भोजन की आवश्यकता होती है।

3. माउंट एवरेस्ट (Mount Everest), नेपाल

4 of 5
माउंट एवरेस्ट - फोटो : Adobe Stock
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट चढ़ाई करने वालों के लिए एक बड़ी चुनौती है। यहां ऑक्सीजन की कमी, तेज हवाएं और बर्फबारी जैसी कई मुश्किलें होती हैं। हर साल कई लोग इस पर्वत को फतह करने की कोशिश में अपनी जान गंवा देते हैं। यहां जानें से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. साइबेरिया (Siberia), रूस

5 of 5
साइबेरिया (Siberia), रूस - फोटो : Adobe Stock
साइबेरिया दुनिया का सबसे ठंडा क्षेत्र है। यहां का तापमान सर्दियों में (-50) डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। इसके अलावा यहां जंगली जानवरों का खतरा भी रहता है। इस जगह पर जाने से पहले स्थानीय नियमों और कानूनों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें