फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की चेतावनी: अमेरिका में आ सकता है वेनेजुएला से भी शक्तिशाली भूकंप, धरती में समा जाएगा ये शहर

Thu, 25 Jun 2026 02:47 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Venezuela earthquake: 
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका में आ सकता है वेनेजुएला से भी शक्तिशाली भूकंप - फोटो : AI
Earthquake: दुनिया के कई देशों ने हाल के दिनों में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। अब वेनेजुएला में एक के बाद एक दो शक्तिशाली भूकंप आए हैं, जिसने भारी तबाही मचाई है। इस विनाशकारी भूकंप के कारण वेनेजुएला में 10 हजार से लेकर एक लाख लोगों की मौत होने की आशंका है। देश में शक्तिशाली भूकंप से भारी जनहानि और व्यापक तबाही की आशंका जताई गई है। राजधानी काराकस और उसके आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तबाही मची है। हालांकि, अभी तक कोई मौत की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। 

इससे कुछ ही दिन पहले फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ के तट के करीब जोरदार भूकंप आया है। 8 जनू को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 61 लोगों की जान चली गई थी, जबकि  40 लापता हो गए थे। जापान और चीन में भी शक्तिशाली भूकंप आया था। जापान के होनशू द्वीप पर 6.0 और चीने के उत्तरी किंगहाई प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इन भूकंप के बीच वैज्ञानिकों की एक डरावनी चेतावनी वायरल हो रही है। इसे लेकर लोगों के चर्चा हो रही है। उन्होंने अमेरिका में विनाशकारी भूकंप आने और तबाही मचाने वाले विस्फोट की चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि भूकंप के खतरों से निपटने के लिए अभी से तैयारी करनी चाहिए। 

अमेरिका में कहां आ सकता है शक्तिशाली भूकंप? 

वैज्ञानिकों ने अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में भूकंप की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि साउथ में सैन एंड्रियास-सैन जैसिंटो फॉल्ट लाइनों पर पड़ रहा दबाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। पिछले 1000 साल से इन लाइनों पर दबाव पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दोनों फॉल्ट्स की आपस में टकराने के बाद विनाशकारी भूकंप आ सकता है। अगर ऐसा होता हुआ तो सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो फॉल्ट लाइन के बीच स्थित लॉस एंजिल्स शहर धरती में समा जाएगा। 

विज्ञापन

2 of 5
अमेरिका में आ सकता है वेनेजुएला से भी शक्तिशाली भूकंप - फोटो : पीटीआई
यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के विशेषज्ञों ने लाइनों पर अध्ययन किया है। फिजिक्स-बेस्ड मॉडल से यह अध्ययन किया गया है। इसमें वैज्ञानिकों ने 
1000 ईस्वी (CE) से साल 2026 तक इन लाइनों पर पड़ने वाले दबाव का पता चलाया है। अध्ययन में पता चला है कि लॉस एंजेलिस और रिवरसाइड शहरों की जमीन के नीचे लावा धधक रहा है, जिसके कारण धरती गर्म हो रही और दबाव बढ़ता जा रहा है। 

वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन पृथ्वी के भीतर हो रही हलचलों और टेक्टोनिक प्लेटों के दबाव को समझने के लिए किया है। अध्ययन में पता चला है कि सैन एंड्रियास फॉल्ट के मोजावे साउथ इलाके में दबाव बढ़कर 2.8 मेगापास्कल तक पहुंच गया है। सैन जैसिंटो फॉल्ट की बरनार्डिनो स्ट्रैंड पर और ज्यादा 3.6 मेगापास्कल (MPa) का दबाव देखा गया है। अगर यह बढ़ता है, तो धरती फट सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अमेरिका में आ सकता है वेनेजुएला से भी शक्तिशाली भूकंप - फोटो : IANS
वैज्ञानिकों ने कहा है कि दोनों फॉल्ट लाइनों पर पड़ने वाला दबाव अभी तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है। इससे साफ संकेत मिलता है कि धरती के नीचे की चट्टानें सहनशीलता की आखिरी सीमा पर हैं। उन्होंने कहा कि काजोन पास के करीब महाभूकंप का संभावित केंद्र हो सकता है। इस स्थान पर सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो फॉल्ट्स बेहद पास स्थित हैं। इस स्थान को फॉल्ट लाइनों का मेन जंक्शन या संपर्क बिंदु कहा जा सकता है। 
 

Viral: टूटा वायलिन बजाकर गुजारा करते हैं 80 साल के गरीब बुजुर्ग, वीडियो देख आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ



 

4 of 5
अमेरिका में आ सकता है वेनेजुएला से भी शक्तिशाली भूकंप - फोटो : पीटीआई
वैज्ञानिकों ने बताया कि काजोन पास के नीचे दोनों फॉल्ट लाइनें को आपस में जुड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि एक फॉल्ट पर भूकंप आता है, तो उससे दूसरी फॉल्ट लाइन भी कापेंगी। इसके कारण अभी तक के इतिहास का सबसे बड़ा और विनाशकारी भूकंप आएगा। उन्होंने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8 हो सकती है। इसके कारण साउथ कैलिफोर्निया के बहुत बड़े इलाके में भारी तबाही मच सकती है। 

Viral Video: बच्चे के दिल में छुपा मां के लिए बेशुमार प्यार, वीडियो देख खुशी से नम हो जाएंगी आपकी आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमेरिका में आ सकता है वेनेजुएला से भी शक्तिशाली भूकंप - फोटो : Freepik
वैज्ञानिकों का कहना है कि कैलिफोर्निया में सैन एंड्रियास के मोजावे साउथ इलाके में 1857 के बाद से अभी तक कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है। यह किसी खतरे के पहले की शांति है। बीते 150 साल से मोजावे साउथ सेगमेंट बिल्कुल शांत है, जिसके कारण वहां इतना दबाव जमा हो गया है कि जब भी यह फॉल्ट टूटेगा तो तबाही मचेगी। अध्ययन टीम के मुख्य वैज्ञानिक ने बताया कि इस अध्ययन की कॉपी अमेरिका की सरकार को भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें