फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ट्रंप बोले- होर्मुज में टोल मंजूर नहीं; नौवीं के छात्र पढ़ेंगे वेद, इसी सत्र से तीन भाषाएं अनिवार्य

Thu, 25 Jun 2026 05:53 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी या समुद्री गतिविधियों पर किसी भी तरह का शुल्क उनके लिए अस्वीकार्य होगा, जबकि ईरान ने जवाब दिया कि अमेरिकी हस्तक्षेप जारी रहने तक क्षेत्र में शांति नहीं आ सकती। उधर, राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अब मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद की भी जांच शुरू कर दी है। वहीं, एनसीईआरटी की नई सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में अब नौवीं के छात्रों को चारों वेद पढ़ाए जाएंगे और इसी सत्र से तीन भाषाएं अनिवार्य होंगी। पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत, मध्य महाराष्ट्र और मुंबई में झमाझम भारी बारिश हो रही है, जबकि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में लू का असर बना हुआ है। स्वदेशी लड़ाकू विमान एएमसीए परियोजना में जीई द्वारा एफ414 इंजन की कीमत बढ़ाए जाने से बातचीत में गतिरोध पैदा हो गया है। फीफा विश्व कप 2026 में स्विट्जरलैंड और कनाडा अंतिम-32 में पहुंच गए हैं, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना ने नॉकआउट की उम्मीद बरकरार रखी है। पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्या मामले में सिया गोयल की कथित साजिश से जुड़े नए खुलासे सामने आए हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एअर इंडिया और इंडिगो के विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने आ गए, लेकिन समय रहते दोनों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया। चारधाम यात्रा के 67 दिनों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई है, जिनमें सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी। एक क्लिक में पढ़ें  देश-दुनिया की अहम खबरें- 
विज्ञापन

2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
'होर्मुज में शुल्क मंजूर नहीं': ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब- US का दखल रहने तक क्षेत्र में नहीं आएगी शांति
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) कहा कि अगर ईरान के साथ होने वाले किसी समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी या समुद्री गतिविधियों पर किसी भी तरह का शुल्क शामिल हुआ, तो यह उनके लिए 'अस्वीकार्य' होगा। ट्रंप ने नाटो महासचिव मार्क रूटे के साथ पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में अमेरिका अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि सभी सौदे निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत हुए थे या नहीं। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब जमीन खरीद की भी जांच करेगी एसआईटी, रिपोर्ट सौंपने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं
राम मंदिर की दानराशि में हेरफेर की जांच कर रही एसआईटी ने अब विस्तृत जांच में मंदिर ट्रस्ट की ओर से की गई जमीन खरीद के पहलू को शामिल किया है। वर्ष 2021 से अब तक हुए भूमि सौदों से जुड़े दस्तावेज, भुगतान रिकॉर्ड और राजस्व अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। जमीन खरीद को लेकर पिछले कुछ वर्षों में लगे आरोपों और सामने आए दस्तावेजों के आधार पर एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि सभी सौदे निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत हुए थे या नहीं। जांच में मसले की परतें खुलेंगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
एनसीईआरटी की नई पाठ्य पुस्तक - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
NCERT: आज जारी होगी सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्य पुस्तक, छात्र पढ़ेंगे वेद; इसी सत्र से तीन भाषाएं अनिवार्य
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की नौवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव किए हैं। पहली बार नौवीं के छात्र चारों वेद पढ़ेंगे। साथ ही, इमरजेंसी के बारे में भी जानेंगे। एनसीईआरटी गुरुवार को सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्यपुस्तक अंडरस्टेंडिंग सोसाइटी : इंडिया एंड बियॉन्ड पार्ट-एक जारी करेगी। इसमें छात्र भारतीय ज्ञान परंपरा के सबसे प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद व अथर्ववेद का अध्ययन करेंगे। वेद भारतीय सभ्यता और संस्कृति के महत्वपूर्ण आधार हैं। इसमें धर्म, दर्शन, समाज, शिक्षा, संगीत और जीवन-मूल्यों का ज्ञान निहित है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 11
कब बदलेगा मौसम? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Weather: पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश, लू में तप रहे पूर्वी यूपी और बिहार; जानें कब बदलेगा मौसम
दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो रही है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र और मिजोरम में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश (12-20 सेमी) दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में भी नौ दिन की देरी से मानसून ने बुधवार को दस्तक दे दी। उधर, मुंबई में पिछले 24 घंटे से बहुत तेज बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर 81 से 135 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी तूफान की स्थिति रही। लेकिन बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अभी लू की स्थिति बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 11
एमका परियोजना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
AMCA: 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने में रोड़ा, जीई ने बढ़ाई इंजन की कीमत; अन्य विकल्पों पर विचार शुरू
पांचवीं पीढ़ी के स्वदेशी स्टील्थ लड़ाकू विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमका) की राह में मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) ने एमका के लिए प्रस्तावित एफ414 इंजन की कीमत पहले की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा बताई है, जिससे दोनों पक्षों के बीच व्यावसायिक बातचीत में गतिरोध आ गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
स्विट्जरलैंड बनाम कनाडा - बोस्निया बनाम कतर - फोटो : Fifa.com
FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड और कनाडा अंतिम-32 में पहुंचे, बोस्निया ने जीत से जीवित रखीं नॉकआउट की उम्मीद
फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप बी के अंतिम मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। वैंकूवर में खेले गए मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सिएटल में बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से मात देकर अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया। तीन मैचों के बाद स्विट्जरलैंड सात अंकों के साथ ग्रुप बी में पहले स्थान पर रहा, कनाडा चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और दोनों टीमों ने सीधे अंतिम-32 में जगह बना ली। वहीं, बोस्निया भी चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा और अब सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में शामिल होकर आगे बढ़ने की उम्मीद लगाए हुए है। कतर सिर्फ एक अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा और टूर्नामेंट से बाहर हो गया। पढ़ें पूरी खबर 
 

8 of 11
केतन अग्रवाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
'मैं नीचे झुक जाऊं तो समझ लेना...':  सिया ने केतन को धक्का मारने के लिए रखा था 'कोडवर्ड', जांच में कई खुलासे
कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिख रही एक परफेक्ट लव स्टोरी के पीछे रची गई गहरी साजिश से हर कोई हैरान है। इस मामले की मास्टर माइंड सिया गोयल ने इस वारदात को इस पुख्ता प्लान के रचा था कि पहली नजर में हर कोई इसे हादसा समझ बैठा। लेकिन केतन की मां को अपने बेटे की मौत पर विश्वास नहीं हुआ। फिर यहीं से केतन की मौत के पीछे की साजिशें परत-दर-परत खुलने लगी। पढ़ें पूरी खबर 
 

9 of 11
अहमदाबाद हवाई अड्डे पर टकराने वाले थे दो विमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Ahmedabad: टला बड़ा हादसा, आमने-सामने आए एअर इंडिया व इंडिगो के विमान; इस एयरलाइंस ने मानी अपनी गलती
अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, एअर इंडिया का एक विमान टैक्सीवे पर गलत मोड़ लेने के बाद इंडिगो के एक विमान के सामने आ गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने की स्थिति में पहुंच गए थे। इंडिगो ने कहा कि दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया था और यात्रियों या चालक दल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 11
19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Char Dham Yatra: 67 दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार, सबसे ज्यादा पहुंचे केदारनाथ
चारधाम धाम यात्रा के 67 दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार हो चुका है। इसमें सबसे अधिक केदारनाथ में 13.31 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अब बदरीनाथ व केदारनाथ में धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य हो रही है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

11 of 11
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया - फोटो : आईसीसी
ENG W vs WI W: महिला टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम इंग्लैंड, विंडीज को 38 रनों से रौंदा
ग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मेजबान टीम मौजूदा महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। ग्रुप-दो के मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 148 रन ही बना सकी। डैनी व्याट-हॉज की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन ने इंग्लैंड की जीत की नींव रखी। व्याट-हॉज को उनकी 65 रन की मैच जिताऊ पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें