फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: दिन में कई बार रंग बदलती है भारत की ये झील, क्यों कहते हैं इसे The Moon Lake

Wed, 06 Oct 2021 06:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
दिन में कई बार रंग बदलती है भारत की ये झील - फोटो : iStock
भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो देश और विदेश के पर्यटकों को खूब भाती हैं। भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। इन्हीं जगहों में शामिल है हिमाचल प्रदेश का दुर्गम जिला लाहौल-स्पीती। यहां की प्राकृतिक सुदरता देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। पर्यटकों को खूबसूरत वादियां, ग्लेशियर और ऊंचे पहाड़ अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां की बेहद खूबसूरत झीलें सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र हैं। 



माना जाता है कि यहां पर स्थित चंद्रताल झील बेस्ट कैम्पिंग साइट है। यहां आकर पर्यटक अपने आपको प्रकृति के बेहद करीब महसूस करते हैं। इस झील को द मून लेक के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमार चंद्रताल लेक समुद्रतल से 14100 फीट की उंचाई पर स्थित है। सर्दी के मौसम की शुरुआत होते ही यहां पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाता है जिसकी वजह से यह स्थान तीन से चार महीने तक के लिए बंद कर दिया जाता है। 

 
विज्ञापन

2 of 3
दिन में कई बार रंग बदलती है भारत की ये झील - फोटो : iStock

इसलिए खास मान जाती है यह झील

इस झील के पानी के बारे में जानेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे। इस झील की खासियत है कि इसका पानी दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है। इस झील को 'मीठे पानी की झील' के नाम से भी लोग जानते हैं। यह झील लाहौल-स्पीति के स्थानीय लोगों के लिए धार्मिक महत्व भी रखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
दिन में कई बार रंग बदलती है भारत की ये झील - फोटो : iStock
यह झील स्पीति और कुल्लू घाटी से कुछ ही दूरी स्थित है। यह एक टापू पर है जिसकी वजह से अर्धचांद की तरह दिखाई देती है जिसकी वजह से लोग इसे द मून लेक यानी चांदी की झील भी कहते हैं। इस झील का पानी इतना साफ है कि शीशे की तरह चमकता है। कहा जाता है कि झील का यह क्षेत्र कभी स्पीति और कुल्लू जाने वाले तिब्बत और लद्दाखी व्यापारियों का महत्वपूर्ण स्थान था। अब यह झील पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें