फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter: फिर शुरू हुई ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग, जानें कैसे करें बुक, कीमत, ईएमआई, लोन ऑप्शन से लेकर पूरी डिटेल्स

Wed, 06 Oct 2021 04:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter Online Booking Details : Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Electric S1 (ओला इलेक्ट्रिक एस1) और S1 Pro (एस1 प्रो) की बुकिंग एक बार फिर शुरू कर दी है। ओला इलेक्ट्रिक की आधिकारिक वेबसाइट पर 499 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर इस स्कूटर की बुकिंग की जा सकती है। इस प्री-बुकिंग के बाद कंपनी एक नवंबर को Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री फिर से शुरू करेगी। इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक ने 15 सितंबर को अपने ई-स्कूटर की ऑनलाइन बिक्री शुरू की थी। इस बैच के स्कूटर्स की डिलीवरी देश के 1,000 शहरों और टाऊन में अक्तूबर के महीने में शुरू हो जाएगी। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि उसने सिर्फ दो दिनों में रिकॉर्ड 1,100 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है। 

ओला इलेक्ट्रिक एस1 और एस1 प्रो स्कूटर्स को भारतीय बाजार में 15 अगस्त को एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत और काफी धूमधाम के साथ लॉन्च किया गया था। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी के आधार पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी अलग-अलग होगी। 
विज्ञापन

2 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
जानें बुकिंग की प्रक्रिया
ओला इलेक्ट्रिक के पास फिलहाल कोई डीलर नेटवर्क नहीं है और वह अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए डायरेक्ट-टू-होम मॉडल को अपना रही है। इच्छुक ग्राहकों को अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और 499 की बुकिंग राशि का भुगतान करना होगा। 
  • ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने के लिए सबसे पहले अपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://olaelectric.com/ पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर ही नीचे में रिजर्व रू 499 का ऑप्शन है, जिसे क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया विंडो खुलकर आएगा। इसमें आपको अपना मोबाइन नंबर डालना है और नेक्सट पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा। आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई अकाउंट या फिर नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी बुकिंग की प्रकिया पूरी हो जाती है। 
  • आपके स्कूटर की बुकिंग का मैसेज वेबसाइट पर रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर पर मिलेगा। जिसके बाद कंपनी आपसे खुद ही संपर्क करेगी। 
विज्ञापन

3 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कितनी है कीमत 
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों की घोषणा पहले ही कर दी है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। 

4 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कितनी होगी ईएमआई
ओला इलेक्ट्रिक ने 7 सितंबर को एक बयान में कहा कि S1 स्कूटर 2,999 रुपये प्रति माह की समान मासिक किस्त (ईएमआई) पर उपलब्ध होगी। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के एडवांस वर्जन ओला S1 pro के लिए ईएमआई 3,199 रुपये से शुरू होगी। 
विज्ञापन

5 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
आसान फाइनेंसिंग का ऑप्शन
ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने ग्राहकों को आसानी से लोन मुहैया कराने के लिए HDFC Bank (एचडीएफसी बैंक), ICICI Bank (आईसीआईसीआई बैंक), Kotak Mahindra Prime (कोटक महिंद्रा प्राइम) और TATA Capital (टाटा कैपिटल) सहित विभिन्न प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी की है। ओला ने जिन अन्य बैंकों के साथ करार किया है उनमें Bank of Baroda (बैंक ऑफ बड़ौदा), Axis Bank (एक्सिस बैंक), IDFC First Bank (आईडीएफसी फर्स्ट बैंक), IndusInd Bank (इंडसइंड बैंक), AU Small Finance Bank (एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक), Jana Small Finance Bank (जन स्मॉल फाइनेंस बैंक) और YES Bank (यस बैंक) शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
लोन नहीं चाहिए तो...
HDFC बैंक ओला और ओला इलेक्ट्रिक एप पर एलिजिबल ग्राहकों को मिनटों में प्री-अप्रूव्ड लोन देगा। ओला की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि टाटा कैपिटल और IDFC फर्स्ट बैंक डिजिटल KYC प्रोसेस करेंगे और एलिजिबल ग्राहकों को इंस्टेंट लोन अप्रूवल देंगे। अगर आपको फाइनेंस की जरूरत नहीं है, तो आप ओला S1 के लिए 20,000 रुपये या ओला S1 प्रो के लिए 25,000 रुपये की एडवांस पेमेंट कर सकते हैं और बाकी तब दीजिए, जब कंपनी आपके स्कूटर का इनवॉइस करेगी। 
विज्ञापन

7 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कब मिलेगी डिलीवरी
ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि स्कूटर की डिलीवरी अक्तूबर 2021 से शुरू हो जाएगी। इसी महीने से कंपनी टेस्ट राइड की भी शुरुआत करेगी। टेस्ट राइड के बाद ऑर्डर कैंसल करने का ऑप्शन भी है, बशर्ते स्कूटर को ओला फैक्ट्री से डिलीवरी के लिए शिप नहीं किया गया हो। 

8 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। 

9 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
बैटरी और चार्जिंग
Ola S1 Pro में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि एस1 प्रो की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और यह 75 किमी की ड्राइविंग रेंज देने के लिए काफी होना चाहिए। 
विज्ञापन

10 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कलर ऑप्शन
कुल मिलाकर, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में चुनने के लिए 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। बुकिंग के दौरान पसंदीदा रंग का चयन किया जा सकता है और कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यदि ग्राहक चाहें तो स्कूटर के कलर ऑप्शन को बाद में भी बदला जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें