फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-जगब: आखिर स्विट्जरलैंड में लोग जमीन में अंडरवियर क्यों गाड़ रहे हैं?

Fri, 16 Apr 2021 08:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जमीन में अंडरवियर गाड़ रहे लोग - फोटो : agroscope
मिट्टी की गुणवत्ता जांच करने के तरीकों को क्या आप जानते हैं? अगर नहीं जानते, तो आपको स्विट्जरलैंड में किए जा रहे एक अनोखे प्रयोग के बारे में जरूर जानना चाहिए। वैसे तो विशेषज्ञ कभी लैब में या फिर कभी खेत में ही मिट्टी की जांच करते हैं, लेकिन स्विट्जरलैंड में 2 हजार अंडरवियर को मिट्टी में गाड़ा जा रहा है। ऐसा करने के पीछे वजह केवल मिट्टी के स्वास्थ्य का पता लगाना है।
विज्ञापन

2 of 5
जमीन में अंडरवियर - फोटो : agroscope
खबरों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में किसान और बागों के मालिक मिट्टी की गुणवत्ता जांचने से संबंधित एक रिसर्च के लिए जमीन में करीब 2 हजार सफेद अंडरवियर गाड़ रहे हैं। वैज्ञानिकों के कहने पर किसान इस काम को कर रहे हैं। दरअसल, ऐसी जांच स्विट्जरलैंड की अनुसंधान संस्थान एग्रोस्कोप की तरफ से किया जा रहा है। अनुसंधान कर रही टीम ने ही किसानों के पास अंडरवियर को भेजा है।
विज्ञापन

3 of 5
जमीन में अंडरवियर - फोटो : agroscope
बता दें कि एग्रोस्कोप एक निर्धारित समय के बाद इन अंडरवियर को जमीन से बाहर निकालेगा और उसकी फोटोग्राफी कराएगा। इसके बाद वो जांच शुरू कर ये आंकड़ा देगा कि जिस जमीन में अंडरवियर को गाड़ा गया था, वो कितनी उपज लायक है।

4 of 5
जमीन में अंडरवियर - फोटो : agroscope
स्विट्जलैंड में चल रहे इस अनोखे अनुसंधान में वैज्ञानिक इस बात पर भी नजर रखेंगे कि जमीन के अंदर पड़े रहने के बाद अडरवियर के पड़े पर कितना असर पड़ा है। वैज्ञानिक इस बात कि जांच करेंगे कि कपड़े पर बैक्टीरिया या अन्य छोटे जीवाणुओं का हमला कितना हुआ है और इससे कपड़ा कितना नष्ट हुआ है? अगर कपड़ा ज्यादा नष्ट हुआ होगा, तो इसका मतलब है कि वहां की जमीन अच्छी उपज लायक है और मिट्टी में पर्याप्त तत्व मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जमीन में अंडरवियर - फोटो : agroscope
एग्रोस्कोप के मुताबिक, इस प्रयोग में शामिल होने वाले किसान और बागों के मालिकों को जमीन में दबाने के लिए टी बैग्स भी दिए जाएंगे। ताकि अंडरवियर और टी बैग में तुलना की जा सके। बता दें कि करीब एक महीने तक अंडरवियर जमीन में दबे रहेंगे, इसके बाद इसे बाहन निकाल डिजटली विश्लेषण किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें