जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान कार Mercedes EQS को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार लग्जरी पर्सनल मोबिलिटी का भविष्य है। मर्सिडीज अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक कार EQS को एक बेंचमार्क के रूप में बता रही है। कंपनी का कहना है कि अन्य ऑटो निर्माताओं को इस स्तर तक ऊपर उठना होगा, क्योंकि यह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की एस-क्लास है। इस कार में कुछ बेहद जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। यहां जानते हैं इस नई Mercedes EQS कार की 5 खास बातें।
विज्ञापन
2 of 6
Mercedes Benz EQS
- फोटो : Mercedes Benz
55-इंच का स्क्रीन
Mercedes EQS के डैशबोर्ड पर एक विशाल स्क्रीन मिलता है जो कार के एक तरफ से दूसरी तरफ तक फैली हुई है। इस स्क्रीन का नाम MBUX हाइपरस्क्रीन है जो 55 इंच लंबी है। यह दुनिया में सामान्य तौर पर बिकने वाले टेलीविजन सेट से भी बड़ी है। इसमें 17.7 इंच का एक केंद्रीय स्क्रीन है। इसके साथ ही ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए 12.3 इंच डिजिटल डिस्प्ले हैं। इसमें फिल्म देखने का आंनद भी उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
Mercedes Benz EQS
- फोटो : Mercedes Benz
इंजन पावर और स्पीड
EQS में दो बैटरी पैक - 90 kWh या हाई-परफॉर्मेंस 107.8 kWh का विकल्प मिलता है। दूसरा बैटरी ऑप्शन अधिकांश अन्य बैटरी की तुलना में ज्यादा एडवांस होने का दावा करती है और इसमें लगभग 9 kWh के 12 मॉड्यूल हैं। मर्सिडीज दावा कर रही है कि EQSआदर्श परिस्थितियों में और उचित ड्राइविंग स्किल्स के साथ ड्राइव करने पर एक बार फुल चार्जिंग में लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इस कार वजह 2.5-टन है। यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।
4 of 6
Mercedes Benz EQS
- फोटो : Mercedes Benz
कार में लगा सुपर कंप्यूटर!
कंपनी के मुताबिक EQS एक सुपर कंप्यूटर जितनी पावरफुल है, और यह अन्य इलेक्ट्रिक कारों से बेहतर है। इस कार में कंप्यूटिंग के काम के लिए ऑक्टा-कोर सीपीयू और 24 जीबी रैम दिया गया है। इसके अलावा, EQS के चारों ओर बहुत सारे सेंसर लगाए गए हैं जो चालक की सहायता के लिए बहुत तरह के डेटा भेजेंगे और साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम की मदद करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Mercedes Benz EQS
- फोटो : Mercedes Benz
शानदार नेविगेशन सिस्टम
मर्सिडीज ने कार के नेविगेशन सिस्टम को इलेक्ट्रिक इंटेलिजेंस कहा है। क्योंकि कार का सिस्टम इलाके की टोपोग्राफी और मौसम के पैटर्न पर नजर रखते हुए, कार चालक के ड्राइविंग स्टाइल और स्पीड को भी ध्यान में रखता है। इससे यह पता करने में आसानी होगी कार एक बार फुल चार्जिंग पर कितनी दूरी तय कर सकेगी। और यह चालक को समय रहते सूचित कर सकता है। जिसके बाद सिस्टम कार को नजदीकी चार्जिंग स्टेशन पर नेविगेट कर ले जा सकता है।
ज्यादा एफिशिएंट कार
EQS दुनिया की सबसे ज्यादा एयरोडायनमिक प्रॉडक्शन कार है। इस इलेक्ट्रिक कार में सिर्फ 0.20Cd का ड्रैग को-एफिशिएंट है। बता दें कि अपडेटेड टेस्ला मॉडल एस में 0.208Cd और ल्यूसिड एयर में यह आंकड़ा 0.21 है। मर्सिडीज की 2021 एस-क्लास में 0.22Cd का ड्रैग को-एफिशिएंट है। इस कार का फ्रंट काफी नीचा है। साथ ही कूलिंग डक्ट और एयर शटर्स की बदौलत EQS ने यह आंकड़ा हासिल किया है।