फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शापित मंदिर, यहां रात होते ही इंसान बन जाता है पत्थर

Wed, 12 Oct 2016 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत चमत्कारों और आस्था का देश है। यहां आज भी ऐसे रहस्य दफन हैं जिन्हें इंसान चाहकर भी सुलझा नही पाया। ऐसा ही एक शहर है जो भूतों का स्थान बन जाता है। यही नहीं शाम को रुकने वाला इंसान पत्थर में तब्दील हो जाता है। जानिए क्यों इस जगह रात के अंधेरे में कोई इंसान पांव नहीं रखता।
विज्ञापन

2 of 7
राजस्थान का रहस्यों से गहरा रिश्ता है। बाड़मेर के किराडू मंदिर पर बेहद खूबसूरत नक्काशी की गयी है। इसके बावजूद लोग इस जगह पर आने से डरते हैं, जो यहां आता है वह शाम होने से पहले ही ये जगह छोड़ कर चला जाता है। कहते हैं कि दिन ढ़लने के बाद जो भी इस स्थान पर रुकता है वो पत्थर बन जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
कहा जाता है किराडू मंदिर 900 साल पुराना है। लोग इस मंदिर को शापित मानते हैं। कहते है कि 1161 ईसा पूर्व इस स्थान का नाम ‘किराट कूप’ था। मंदिर में कुछ दिनों के लिए एक साधू अपने कुछ शिष्यों के साथ रहने आये थे।

4 of 7
गांव वालों से शिष्यों का ख्याल रखने के लिए बोलकर साधू भ्रमण के लिए निकल गए। शिष्य बीमार पड़ गए तो किसी ने भी उनकी सेवा नहीं की। लेकिन गांव की ही एक महिला ने उन सब की जान बचाई।
विज्ञापन

5 of 7
जब साधू भ्रमण से लौटकर आये तो शिष्यों से उनकी हालत का कारण पूछा। साधू ने क्रोध में सारे गॉव को पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया और साथ ही साथ मंदिर को भी श्राप दिया कि जो भी यहां रात के समय रुकेगा वह पत्थर का बन जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7

लेकिन साधू ने जान बचाने वाली औरत को आशीर्वाद दिया और गांव की ओर कभी भी पीछे मुड़कर ना देखने को कहा। लेकिन उस औरत ने पीछे मुड़कर देखा, जिसके कारण वह भी पत्थर की बन गयी। वहां आज भी उस औरत की मूर्ति है और लोग उसे पूजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7

इन कहानियों की सत्यता को जाहिर करते कोई शोध या जानकारी उपलब्ध नहीं है। ये कहानियां सदियों से ऐसे ही चली आ रही हैं। हालांकि इन कहानियों और आसपास के गांव के लोगों की कही सुनी बातों पर लोग आज भी विश्वास करते हैं और कोई भी यहां रात को नहीं रुकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें