फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रहस्यमयी शहर की आधी आबादी करती है आत्माओं से बातें, यहां के लोगों को मिली हैं अलौकिक शक्तियां

Fri, 30 Nov 2018 05:13 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ghost place
आज के समय में अगर कोई आपसे कहे कि वो आत्माओं से बातें करता है, तो क्या आप मानेंगे। यकीनन आप नहीं मानेंगे, क्योंकि दुनिया में अंधविश्वास इतना बढ़ गया है कि कोई अगर आपसे सच भी कहे तो आप उसपर जल्दी विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां 1-2 लोग नहीं बल्कि वहां की आधी आबादी आत्माओं से बातें करती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Cassadaga town - फोटो : Youtube
अमेरिका का कासाडागा टाउन दुनिया के सबसे विचित्र शहरों में से एक है। इस शहर को 'साइकिक कैपिटल' के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि यहां रहने वाले अधिकतर लोग मनोविज्ञान के जानकार हैं और वो मरे हुए लोगों यानी कि आत्माओं से बातें करने का दावा करते हैं।         
विज्ञापन

3 of 5
Cassadaga town - फोटो : social media
इस टाउन को न्यूयॉर्क के आध्यात्मिक गुरु जॉर्ज कॉल्बी ने साल 1875 में बसाया था। पहले यहां बहुत कम लोग थे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे यहां दूसरे शहरों से भी लोग आकर बसने लगे और वो खुद भी आध्यात्मिक गुरु बन गए। 

4 of 5
ghost
आज के समय में इस शहर में 100 से अधिक आध्यात्मिक गुरु हैं, जो आत्माओं से बातें करने का दावा करते हैं। उनका कहना है कि उनके अंदर ऐसी शक्ति मौजूद है, जिससे वह माध्यम बनकर या अन्य तरीकों से परलोक गए व्यक्तियों की आत्माओं से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आत्मा
कहा जाता है कि हर साल यहां हजारों लोग बुरी आत्माओं से मुक्ति पाने के लिए आते हैं। इस शहर की अर्थव्यवस्था का ये एक प्रमुख आधार भी है। यहां के आध्यात्मिक गुरु दावा करते हैं कि वो टैरो कार्ड्स और हस्तरेखाओं को पढ़कर आत्माओं से संपर्क करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें