फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे तक शख्स के कान में घुसा रहा ऐसा जीव, दर्द से तड़पता देख डॉक्टरों के भी उड़े होश 

Sun, 13 Jan 2019 05:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Social Media
अक्सर घरों में आपने छोटे-छोटे जीव जंतु देखे होंगे जो घर के कोनों में जहां जगह मिल जाए वहीं अपना घर बना लेते हैं। लेकिन अगर आपको ये पता चले कि छोटे जीव इंसानों के शरीर में भी अपना घर बना सकते हैं तो आप चौंक जाएंगे। आपने कान से मकड़ी, कॉकरोच निकलने की खबरें तो पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन एक शख्स के साथ अजीबो-गरीब घटना घटी जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Social Media
आपको जानकार हैरानी होगी कि दक्षिणी चीन के गुआंगजो शहर में एक शख्स के कान में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कान के अंदर की हालत देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए। चीन में रहने वाले इस शख्स के लिए नींद एक बुरे और खतरनाक सपने की तरह साबित हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Social Media
बताया जा रहा है कि यह शख्स झपकी लेने के लिए लेटा और तबी अचानक उसके कान में तेज खुजली हुई तो वह चौंककर उठ गया। उसे अहसास हुआ कि उसके कान के अंदर कुछ चल रहा है और वह अंदर काफी तेजी से रेंग रहा है। उसे लगा कि कॉकरोच हो सकता है। 

4 of 7
- फोटो : Social Media
लेकिन इस शख्स के कान में जब भयंकर दर्द होने लगा और दर्द बर्दाश्त से बाहर हुआ तो शख्स डॉक्टर के पास पहुंचा और जब इनके कान के दर्द की हकीकत पता चली कि इनके कान में जिंदा छिपकली घुस हुई है। जबकि, इस शख्स को पिछले 3 दिनों से कान में हल्का दर्द था पर इन्होंने नजरअंदाज करता रहा।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Social Media
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि छिपकली जितना बड़ा जीव इनके कान में तीन दिन से रह रहा था और इन्हें पता भी नहीं चला। छिपकली ने इनके कान का तो बुरा हाल कर ही दिया था साथ ही इनके कान के परदे को भी चट कर गयी थी और इस वजह से कान के साथ-साथ इन्हे जबरदस्त सिरदर्द भी होने लगा था।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Social Media
डॉक्टरों ने बताया कि छिपकली कान में घुस तो गयी पर वापस पलटने की जगह न होने के कारण बाहर नहीं निकल पायी और कान में ही अटक गयी। कान से इस छिपकली को बाहर निकालने के लिए डॉक्टरों ने एक ऑपरेशन किया जो बेहद जोखिम भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lizard
इस व्यक्ति को पहले एनेस्थीसीया दिया गया और फिर इस जिंदा छिपकली को इनके कान से निकाला जा सका। छिपकली निकलने के बाद इस शख्स को कुछ राहत तो मिली पर एक कान से सुनना बिल्कुल बंद हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें