फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा लांच होने जा रही ये 5 इलेक्ट्रिक कार, कीमत मात्र 6 लाख से शुरू

Sun, 13 Jan 2019 05:07 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
electri vehicles
साल 2019 का आगाज आॅटो क्षेत्र की सूरत बदनले में काफी कारगर साबित होगा। लगातार बढ़ रहा प्रदुषण का स्तर और लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति क्रेज को देखकर सरकार भी नई स्कीम लेकर आ रही है। जिसमें से एक खास स्कीम में सरकार ने हर सोसाइटी में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाना जरूरी कर दिया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इन्फ्रास्ट्रक्चर कितनी गंभीरता से तैयार किया जा रहा है। फिलहाल आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस साल की उन इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में जिन का बेसब्री से बाजार में इंतजार है। 

                      अगर नहीं कराते हैं अपने वाहन का Insurance तो पड़ेगा पछताना, ये हैं कारण
 
विज्ञापन

Nissan Leaf

2 of 6
Nissan Leaf Electric car
जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में तेजी से उभर रही है। गलोबल मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Leaf क्लीन मोबिलिटी के लिए प्रसिद्व है। निसान इस कार को जल्द भारत मे लांच करेगी। जिसका इंजतार साल क मध्य में ख्त्म हो जाएगा। निसान लीफ में पहले उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी इसमें 40 kWh की बैटरी दे सकती है लेकिन इसमें 62 kWh की बैटरी दी गई है, वहीं कार एक बार चार्ज होकर 364 किमी तक चल सकती है। इसके अलावा कार में क्विक चार्जिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे बैटरी को सिर्फ 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक आसानी से चार्ज किया जा सकता है। बात करें कीमत की तो इस कार की कीमत करीब 25 लाख से 30 लाख रुपए होगी।

                           वीडियो में देखें Elon musk की उड़ने वाली कार, जो रॉकेट के इंजन से होगी तैयार
 
विज्ञापन

Renault Kwid

3 of 6
Renault Kwid K-ZE Electric Car
फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो भी अपनी एंट्री सैगमेंट की पॉपुलर कार रेनो क्विड का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर सकती है। यूरोप में रेनो कंपनी टॉप इलेक्ट्रिक कार सेलर कंपनियों में से एक है। रेनो इस कार को भारत में लॉन्च करने की तैयारियों में जुट गई है।अपने एसयूवी लुक के चलते रेनो क्विड भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। वहीं कम कीमत के चलते भी यह कार ए-सैगमेंट के ग्राहकों को अपनी तरफ खींचती रही है। रेनो इलेक्ट्रिक क्विड फुल सिंगल चार्ज पर 250 किमी चलेगी। साथ ही, इस कार में डबल चार्जिंग फीचर भी होगा, जिसका फायदा यह होगा कि यह डोमेस्टिक और पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों जगहों पर आसानी से चार्ज हो सकेगी।

                       निसान की इस कार से ग्राहकों को मिलेगा Cricket World Cup का टिकट जीतने का मौका
 

Tata Tigor

4 of 6
Tata Tigor
टाटा मोटर्स अपनी कॉम्पेक्ट सेडान कार Tigor का इलेक्ट्रिक वैरिएंट ला रही है। जिसे भारतीय सड़कों पर इस साल के मध्य तक देखा जा सकेगा। भारत में देख जाए तो यह सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है जिसकी कीमत 6 लाख के आस पास होने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो यह कार सिंगल चार्जिंग में करीब 130 किमी तक का सफर तय करेगी। इसके अलावा कार में 30kW की इलेक्ट्रिक मोटर दिए जाने की उम्मीद है। 

                                    ये है दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत मात्र 6 लाख रुपए
विज्ञापन

Maruti Wagon-r

5 of 6
7 seater wagonr
मारुति सुजुकी भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय कार वैगन आर को 23 जनवरी को लांच करने जा रही है इसके साथ ही कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लांच करने की घोषणा की है। बता दें, इलेक्ट्रिक वैबन आर की लगभग 50 यूनिट की टेस्टिग जारी है। फिलहाल इस कार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि कार जापान में पहले से बिक रहे मॉडल से मिलती जुलती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra KUV100

6 of 6
Mahindra KUV100 Nxt
महिंद्रा की कार KUV100 एक कॉम्पैक्ट हैचबैक इलेक्ट्रिक कार होगी। हाल ही में कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि KUV100 का इलेक्ट्रिक वर्जन मॉडल भारत में जल्द लांच किया जाएगा। कार सिंगल चार्ज में 140 km की सफर तय करेगी। इसके अलावा इसकी बैटरी को सिर्फ एक घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकेगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें