फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar eclipse: खतरनाक होगा सूर्य ग्रहण? अमेरिका में क्यों दी जा रही चेतावनी, 8 अप्रैल को ऐसा क्या होने वाला है

Wed, 27 Mar 2024 09:41 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खतरनाक होगा सूर्य ग्रहण? अमेरिका में क्यों दी जा रही चेतावनी - फोटो : Istock
Solar eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar eclipse of April 8, 2024) 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो अमेरिका के एक बड़े हिस्से में दिखाई देगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद खास होने वाला है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें सोलर मैक्सिमम भी नजर आएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के मुताबिक, इस ग्रहण का पथ 200 किमी चौड़ा होगा। ऐसा ग्रहण हर 11 साल पर लगता है, क्योंकि इतने साल में सूर्य अपना एक चक्र पूरा करता है। 

नासा के मुताबिक, सूर्य साल 2017 में सौर न्यूनतम के पास था। इस समय पूर्ण ग्रहण के दौरान कोरोना देख सकते थे, लेकिन सूर्य शांत था। इसकी वजह से सौर वायुमंडल में बहने वाली सट्रीमर सिर्फ तारे के भूमध्यरेखीय क्षेत्रों तक ही सीमित थीं। हालांकि 2024 में सूर्य अपनी गतिविधियों के चरम पर या उसके करीब होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
खतरनाक होगा सूर्य ग्रहण? अमेरिका में क्यों दी जा रही चेतावनी - फोटो : Istock
इस समय सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र उलझी रस्सी के गोले की तरह होगा। संभावना है कि पूरे कोरोना में स्ट्रीमर्स नजर आएगा। इसके साथ ही लोगों को सूर्य से निकलने वाले चमकीले कर्ल के रूप में नजर आता है। इस ग्रहण को मेक्सिको से अमेरिका तक देखा जाएगा। 

सोलर मैक्सिमम के समय सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने की वजह से खास होगा। ग्रहण को नग्न आंखों से देखना गलत माना जाता है, लेकिन इस साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान आप बाहरी परत कोरोना को खूली आंखों से देख सकेंगे। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब आठ मिनट का होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
खतरनाक होगा सूर्य ग्रहण? अमेरिका में क्यों दी जा रही चेतावनी - फोटो : iStock
क्या है सोलर मैक्सिमम? 

सोलर मैक्सिमम के दौरान सूर्य अपने चरम पर रहता है। 11 सालों तक सूर्य के सतह पर हो रही गतिविधियां बढ़ती जाती है, जो सोलर मैक्सिमम के दौरान अपने चरम होती हैं। इस समय सूर्य के बाहरी सतह कोरोना को देखने पर काफी अनोखी चीजे दिखाई देती हैं। अंतरक्षिक वैज्ञानिकों के मुताबिक, साल 2024 में अक्तूबर तक सोलर मैक्सिमम का समय रहेगा।

Solar Eclipse 2024: ग्रहण के दौरान सूर्य पर होंगे विस्फोट, जानिए 8 अप्रैल को अंतरिक्ष में क्या होगा खास

4 of 5
खतरनाक होगा सूर्य ग्रहण? अमेरिका में क्यों दी जा रही चेतावनी - फोटो : istock
खतरनाक होगा सूर्य ग्रहण?

धरती के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण खतरनाक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद इसको लेकर अमेरिका में कई चेतावनियां जारी की जा रही हैं। लोगों से ईंधन, भोजन और पानी का स्टॉक रखने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही कई आपातकालीन अधिकारियों ने स्कूल को बंद करने की चेतावनी दी है। 

NASA: अंतरिक्ष में ऐसे जीवन खोजेगा नासा, नई रिसर्च में हुआ खुलासा, इस चंद्रमा पर हैं एलियंस?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खतरनाक होगा सूर्य ग्रहण? अमेरिका में क्यों दी जा रही चेतावनी - फोटो : istock
क्या है चेतावनी की वजह 

ग्रहण के दौरान सूर्य को चंद्रमा कुछ देर के लिए ढक लेता है। इसकी वजह से सूर्य की यूवी किरणों को धरती पर नहीं आती हैं। अमेरिका के कई इलाकों में सूर्य ग्रहण नजर आएगा, जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से स्थानीय परिवहन और आपातकालीन सेवाओं पर दबाव बढ़ सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि सामान पहले से स्टॉक कर लें, जिससे आसपास सड़क पर कारों की संख्या कम रहे। कनाडा सीमा के पास स्थित अमेरिका के ओहायो राज्य के लोरेन काउंटी के निदेशक डेव फ्रीमैन का कहना है कि ग्रहण के समय यहां शहरों में भीड़ हो सकती है, जिसकी लोगों को आदत नहीं है। अधिकतर दो लेन की सड़के हैं, जो अधिक लोगों के आने से भर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें