फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: ये हैं धरती पर सबसे कम उम्र वाले जीव, किसी की आयु चार हफ्ते, तो कोई है सिर्फ 24 घंटे का मेहमान

Mon, 25 Oct 2021 01:16 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धरती पर सबसे कम उम्र वाले जीव - फोटो : Pixabay
पृथ्वी पर करोड़ों जीव हैं और हर एक जीव की आयु अलग-अलग होती है। हाल ही में आई एक स्टडी में खुलासा हुआ था कि इंसान के अधिकतम जीवित रहने की संभावना 150 साल है। वहीं व्हेल, शार्क और कछुआ जैसे कुछ जीवों की उम्र लंबी होती है। कछुआ और बोहेड व्हेल करीब 200 साल तक जीवित रह सकते हैं और रफआई रॉकफिश जो कि मछलियों की एक प्रजाति है, कम से कम 205 साल तक जिंदा रहती है, लेकिन क्या आपकोे ये पता है कि पृथ्वी पर कुछ ऐसे भी जीव होते हैं जिनकी उम्र काफी कम होती है। जी हां, कुछ जीव इस धरती पर महीने भर और कुछ तो महज 24 घंटे के ही मेहमान होते हैं। तो चलिए आज जानते हैं उन जीवों का नाम और उनके बारे में जो इस धरती पर सबसे कम दिन तक जिंदा रहते हैं ...
विज्ञापन

2 of 6
गिनी पिग्स - फोटो : Pixabay
गिनी पिग्स

यह जानवर साउथ अमेरिका में पाया जाता है और इसकी उम्र सिर्फ 4 से 8 साल के बीच ही होती है जो कि बाकि जानवरों के मुकाबले काफी कम होती है। वहीं इसके शरीर के वजन की बात करें तो एक वयस्क गिनी पिग का वजन सिर्फ 700 से 1200 ग्राम ही होता है।
विज्ञापन

3 of 6
खरगोश - फोटो : Pixabay
खरगोश

खरगोश बहुत मासूम जानवर होता है और इसकी कई प्रजातियां होती हैं। खरगोश को लोग घरों में भी पालते हैं, लेकिन इस मासूम जानवर की उम्र सिर्फ 8-12 साल की होती है। वहीं खरगोश की मौत का सबसे बड़ा कारण होता है जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाना या फिर मादा खरगोश में गर्भाशय का कैंसर।

4 of 6
चूहा - फोटो : Pixabay
चूहा

चूहे लोगों के घरों में या फिर उसके आस-पास रहते हैं। ये किचन में रखी चीजों को खा लेते हैं और अलमारी में रखे आपके कपड़े और जरूरी कागजात को भी कुतर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी शरारतों से सबको परेशान करने वाले चूहों की उम्र काफी कम होती है। जी हां, चूहों की उम्र ज्यादा से ज्यादा एक साल होती है।
विज्ञापन

5 of 6
मक्खी - फोटो : Pixabay
मक्खियां

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मक्खियों का जीवनकाल सिर्फ 4 हफ्ते का ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मच्छर
मच्छर सबसे कम उम्र वाला जीव है। मच्छरों का जीवन सिर्फ 7 दिन का होता है। कुछ मच्छर सिर्फ दो दिन तक ही जीवित रहते हैं, तो वहीं कुछ मच्छरों की जिंदगी सिर्फ 24 घंटे की होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें