पृथ्वी पर करोड़ों जीव हैं और हर एक जीव की आयु अलग-अलग होती है। हाल ही में आई एक स्टडी में खुलासा हुआ था कि इंसान के अधिकतम जीवित रहने की संभावना 150 साल है। वहीं व्हेल, शार्क और कछुआ जैसे कुछ जीवों की उम्र लंबी होती है। कछुआ और बोहेड व्हेल करीब 200 साल तक जीवित रह सकते हैं और रफआई रॉकफिश जो कि मछलियों की एक प्रजाति है, कम से कम 205 साल तक जिंदा रहती है, लेकिन क्या आपकोे ये पता है कि पृथ्वी पर कुछ ऐसे भी जीव होते हैं जिनकी उम्र काफी कम होती है। जी हां, कुछ जीव इस धरती पर महीने भर और कुछ तो महज 24 घंटे के ही मेहमान होते हैं। तो चलिए आज जानते हैं उन जीवों का नाम और उनके बारे में जो इस धरती पर सबसे कम दिन तक जिंदा रहते हैं ...