फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shangri La Valley: ये है भारत का रहस्यमयी बरमूडा ट्रायंगल, यहां से वापस आना है नामुमकिन

Fri, 09 Jun 2023 12:24 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ये है भारत का रहस्यमयी बरमूडा ट्रायंगल - फोटो : istock
Shangri La Valley Mystery: अटलांटिक सागर में पांच लाख स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैले बरमूडा ट्रायंगल के बारे में तो हम जानते हैं। ट्रायंगल आकार की इस रहस्यमयी जगह पर सैकड़ों जहाज और विमान लापता हो चुके हैं। कहा जाता है कि यहां से होकर गुजरने वाले जहाज अपने आप गिर जाते हैं और समंदर में समा जाते हैं। आज तक जो भी इसके आसपास गया है वह वापस नहीं लौट सका है। हैरान करने वाली बात ये है कि आज तक इसके पीछे के कारण के बारे में भी पता नहीं लगाया जा सका है। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भारत का बरमूडा ट्रायंगल भी कहा जाता है। इस जगह को दूसरे बरमूडा ट्रायंगल के नाम से भी जाना जाता है। यहां से वापस लौट कर आना नामुमकिन है। आइए इस रहस्यमयी जगह के बारे में जानते हैं…
विज्ञापन

2 of 5
Shangri La Valley - फोटो : istock
यह खतरनाक और रहस्यमयी जगह तिब्बत और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर मौजूद है, जिसका नाम है 'शांगरी ला घाटी'। इस घाटी के रहस्यों के बारे में आज तक पता नहीं लगाया जा सका है। बताया जाता है कि इस खतरनाक जगह पर अगर कोई जाता है तो उसका वापस लौटना नामुमकिन होता है।
विज्ञापन

3 of 5
ये है भारत का रहस्यमयी बरमूडा ट्रायंगल - फोटो : istock
इस रहस्यमयी घाटी को कई लोग दूसरी दुनिया बताते हैं। तिब्बती साधक भी इसके बारे में कुछ यही मान्यता रखते हैं। लोक कथाओं के मुताबिक, ये जगह बेहद पवित्र है, लेकिन इस बात को जांचने के लिए कोई यहां जाने की कोशिश नहीं करता है। मान्यता है कि वहां जाने के बाद वस्तु या व्यक्ति का अस्तित्व इस दुनिया से गायब हो जाता है।

4 of 5
ये है भारत का रहस्यमयी बरमूडा ट्रायंगल - फोटो : istock
साहित्यकारों ने भी अपनी किताब में तिब्बत की इस रहस्यमय घाटी का विस्तार से जिक्र किया है। किताब में लिखा गया है कि यह एक ऐसी जगह है जहां कोई गलती से भी चला जाए तो उसका वापस लौटना लगभग नामुमकिन होता है। माना जाता है कि इस घाटी पर समय रुक जाता है। यही कारण है कि इस घाटी के ऊपर से कोई हवाई जहाज भी नहीं गुजरता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये है भारत का रहस्यमयी बरमूडा ट्रायंगल - फोटो : istock
तिब्बती विद्वान युत्सुंग की मानें तो इस घाटी का संबंध किसी और लोक से है। युत्सुंग खुद वहां जाने का दावा करते हैं। उन्होंने बताया कि वहां उन्हें ना सूर्य का प्रकाश मिला और ना चन्द्रमा की रौशनी। चारों ओर केवल एक अजीब सा दुधिया प्रकाश फैला था और एक अलग तरह की खामोशी पसरी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें