फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hell Planet: वैज्ञानिकों ने खोजा जलता हुआ ग्रह! पैर रखते ही जलकर खाक हो जाएगा इंसान

Wed, 14 Dec 2022 10:58 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hell Planet - फोटो : Twitter @SONGTONIN
Hell Planet: दुनियाभर के वैज्ञानिक आए दिन अंतरिक्ष में नई-नई खोज करते हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में एक नए ग्रह की खोज की है जो भीषण गर्म है। इस ग्रह का आकार हमारी धरती के बराबर है जिसका तापमान बेहद गर्म है। यह इतना गर्म है कि इस पर पैर रखते ही इंसान जलकर खाक हो जाएगा। यह ग्रह अपने तारे के  इक्वेटर के पास चक्कर लगा रहा है जिसके कारण इस ग्रह का तापमान बहुद अधिक है। 

हाल ही में एक रिसर्च पेपर प्रकाशित किया गया है जिसमें बताया गया है कि यह ग्रह गर्म लावा के एक महासागर से ढका है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रह की सतह का तापमान 2000 डिग्री सेल्सियस है। यह ग्रह हमारे सौर मंडल के बाहर खोजे गए सबसे अजीबोगरीब ग्रहों में शामिल है। इस ग्रह को वैज्ञानिकों ने जॉनसेन नाम दिया है। आइए जानते हैं इस ग्रह के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
Hell Planet - फोटो : Twitter @sypuber
अमूल्य रत्नों से भरा हो सकता है ग्रह

यह रिसर्च नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिकों ने इस शोध में दावा किया है कि इस ग्रह पर कार्बन की प्रचुरता ज्यादा है जिसकी वजह से इस पर अमूल्य रत्न भरे हो सकते हैं। उनका कहना है कि तीव्र दबाव में आने की वजह से कार्बन हीरे में बदल जाते हैं। इसकी वजह से वैज्ञानिकों ने इसे डायमंड प्लेनेट नाम भी दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hell Planet - फोटो : Twitter @maximaxoo
इस ग्रह के तारे कोपरनिकस की अत्याधिक सटीकता से अवलोकन किया गया जिसके बाद इसकी जानकारी मिली। वैज्ञानिकों ने इसके लिए कई तरह के स्पेस एक्सप्लोरेशन इक्विपमेंट्स प्रयोग किया। स्पेस एक्सप्लोरेशन प्रकाश की तीव्रता को बेहद सटीकता से मापते हैं। 

Year Ender 2022: एलियन पर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर, अमेरिका के खुलासे से हड़कंप, जानिए क्या है चीन से संबंध

4 of 6
Hell Planet - फोटो : Twitter @Universe2100
इस अध्ययन की प्रमुख लेखक लिली झाओ फ्लैटिरॉन इंस्टीट्यूट के सेंटर फॉर कम्प्यूटेशनल एस्ट्रोफिजिक्स (सीसीए) में एक शोधकर्ता हैं। उन्होंने बताया है कि इस बार हमें यह सीखने को मिला कि किस तरह एक विशेष क्षेत्र में यह मल्टी प्लेनेट सिस्टम ऐसी स्थित में पहुंचा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
वैज्ञानिकों ने खोजा जलता हुआ ग्रह! - फोटो : Twitter @sypuber
उन्होंने बताया कि खोजे गए दूसरे ग्रहों के कक्षीय पैटर्न बेहद भिन्न हैं जिसकी वजह यह धरती के पास नहीं गुजरते हैं। उन्होंने बताया कि पृथ्वी और तारे के बीच से जानसेन के गुजरते ही प्रकाश के माप में थोड़ा बदलाव आ गया। यह उसी तरह है जिस तरह सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा के सामने आने से प्रकाश रूक जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hell Planet - फोटो : Twitter @PlanetQuest
उनका कहना है कि इसका मतलब है कि खोजा गया नया ग्रह जॉनसेन का कोपरनिकस से दूर एक ठंडी कक्षा में निर्माण हुआ होगा। इसके बाद वह समय के साथ धीरे-धीरे नजदीक आता गया। करीब आने की वजह से उसके रास्ते में बदलाव आ गया। डॉक्टर झाओ का कहना है कि यह इतना गर्म है कि इसकी सतह पर इंसान जिंदा नहीं रह सकता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें