फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: खरगे ने बुलाई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, FIFA WC फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जारी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वहीं, दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी ने अपनी टीम अर्जेंटीना को एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया। अर्जेंटीना ने मंगलवार रात पिछली बार की उप-विजेता टीम क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। साथ ही भारत और अमेरिका ने आतंकवादियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने की क्षमता को बाधित करने की दिशा में उपायों पर चर्चा की। दोनों ने सभी देशों से तत्काल ऐसे अपरिवर्तनीय कदम उठाने को कहा जिससे यह सुनिश्चित हो कि उनके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का उपयोग आतंकवादी हमलों के लिए नहीं हो। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI

खरगे ने बुलाई सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जारी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी। संसद के शीतकालीन सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सरकार कई अहम बिलों को इस सत्र में पारित कराना चाहती है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
गोल करने के बाद खुशी मनाते लियोनल मेसी और अन्य। - फोटो : Argentina Football/Twitter

FIFA WC: लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना को आठ साल बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया
दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी ने अपनी टीम अर्जेंटीना को एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया। अर्जेंटीना ने मंगलवार रात पिछली बार की उप-विजेता टीम क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। इस मैच में मेसी ने एक गोल किया और एक गोल असिस्ट किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्जेंटीना की टीम अब 18 दिसंबर को होने वाले फाइनल में गत विजेता फ्रांस या मोरक्को के खिलाफ खेलेगी।      पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-अमेरिका ने आतंकवाद से निपटने के तरीकों पर चर्चा की
भारत और अमेरिका ने आतंकवादियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने की क्षमता को बाधित करने की दिशा में उपायों पर चर्चा की। दोनों ने सभी देशों से तत्काल ऐसे अपरिवर्तनीय कदम उठाने को कहा जिससे यह सुनिश्चित हो कि उनके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का उपयोग आतंकवादी हमलों के लिए नहीं हो।       पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : Social Media

पीएम आज करेंगे प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में  प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रमुख स्वामी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष में दुनियाभर में लोग उनके जीवन और कार्यों का जश्न मना रहे हैं। साल भर चलने वाले विश्वव्यापी समारोह का समापन प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में होगा, जिसकी मेजबानी बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर, शाहीबाग द्वारा की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
उल्कापिंड (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

Meteor: आसमान में आज स्पष्ट दिखाई देगी उल्का वृष्टि
आगामी कुछ दिन जेमिनिड उल्का वृष्टि को लेकर बेहद खास रहने वाले हैं। एक पखवाड़े तक सक्रिय रहने वाली यह उल्का वृष्टि आज शाम को यह अपने चरम पर होगी। इस उल्का वृष्टि के भव्य प्रकाश (आकाश में वह स्थान जहां से वे उत्पन्न होते हैं) को देखने के लिए किसी व्यक्ति को मिथुन (जेमिनी) तारामंडल की ओर देखना होगा, जिसके कारण इस वृष्टि को ‘जेमिनिड्स’ कहा जाता है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
ज्ञानवापी। - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी शृंगार गौरी में आज भी होगी सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट में शृंगार गौरी की नियमित पूजा की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। तकरीबन एक घंटे तक चली बहस में मंदिर पक्ष की ओर से कहा गया कि दीन मोहम्मद केस में गवाहों ने ज्ञानवापी मस्जिद में पूजा वाले स्थलों का विवरण बताया है। समय की कमी की वजह से मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई आज भी करने का निर्णय लिया है।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

Delhi : G-20 की तैयारियों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और उप राज्यपाल सक्सेना की बैठक आज
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल G-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज एक बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं।  बैठक एलजी कार्यालय में दिन में 11 बजे होगी। सम्मेलन के मद्देनजर एलजी कार्यालय की ओर से शहर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के लिहाज से कई कार्यक्रमों को अंजाम दिया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के तहत ही कई सड़कों को चमकाया जाना है। जल-संसाधनों को भी दुरुस्त किया जाएगा। 
पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
धारा 144 - फोटो : Social Media

Lucknow News :  क्रिसमस और नये साल को देखते हुए लखनऊ में पांच जनवरी तक बढ़ाई गई धारा 144
क्रिसमस और नये साल के अवसर पर होने वाले आयोजनों को देखते हुए धारा 144 को कमिश्नरेट क्षेत्र में पांच जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। यह आदेश संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ने मंगलवार को जारी किया।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर और संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी। - फोटो : ANI

अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, UNGA अध्यक्ष से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी से मुलाकात की और भारत के जी20 अध्यक्षता लक्ष्यों और बहुपक्षवाद में सुधार के महत्व पर चर्चा की। जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष से मिलकर खुशी हुई। हमारे यूएनएससी अनुभव, हमारे जी-20 प्रेसीडेंसी लक्ष्यों और बहुपक्षवाद के महत्व पर चर्चा की।       पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे। - फोटो : ANI

अमेरिका ने भारत-चीन संघर्ष पर दी प्रतिक्रिया, कहा- खुशी है कि दोनों पक्ष जल्द अलग हो गए
भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन प्रशासन इस बात से खुश है कि भारत और चीन अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में झड़प के बाद जल्द ही पीछे हट गए।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें