फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: वैज्ञानिक का एलियंस पर चौंकाने वाला दावा, बताया कब होगी इंसानों से मुलाकात

Sun, 06 Nov 2022 01:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वैज्ञानिक का एलियंस पर चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
Alien News: इन दिनों दुनिया में एलियंस को लेकर बहस तेज हो गई है। परग्रही जीव के बारे में आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। कई लोगों ने एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया गया है। कभी-कभी लोग ऐसे दावे करते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि वैज्ञानिकों ने भी कई बार कहा है कि एलियंस से जल्द मुलाकात हो सकती है। 

किसी के पास यह जानकारी नहीं है कि एलियन की सच्चाई क्या है? कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्रह्मांड में एलियंस हैं जबकि कई वैज्ञानिक इस बात से सहमत नहीं हैं। नासा के प्रमुख बिल नेल्सन भी मानते हैं कि ब्रह्मांड में एलियंस का अस्तित्व हो सकता है। नासा के प्रमुख बिल नेल्सन से सवाल किया गया था कि क्या आपको विश्वास है कि एलियन का अस्तित्व है? उन्होंने इस सवाल के जवाब में सिर्फ एक शब्द कहा हां है। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि हमारी आकाश गंगा के अलावा अरबों आकाश गंगा हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
वैज्ञानिक का एलियंस पर चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
अब इन सवालों के बीच एक ब्रिटिश वैज्ञानिक ने चौंकाने वाला दावा किया है। उसका कहना है कि एलियंस को जल्द देखा जा सकता है। एलियंस पर अमेरिका की सरकार एक रिपोर्ट जारी करने वाली है। इससे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के प्रोफेसर माइकल ए गारेट ने अपने विचार को साझा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
वैज्ञानिक का एलियंस पर चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों की तरफ से अब अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) को अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनोमिना (UAP) नाम दिया गया है। यूएपी को लेकर अमेरिका की तरफ से जल्द ही एक रिपोर्ट जारी की जाएगी जिसमें आसमान में उड़ने वाली अजीबोगरीब चीजों के बारे में बताया जाएगा। इस रिपोर्ट में देखे गए 150 से ज्यादा यूएफओ के बारे में जानकारी दी जा सकती है। 

Mosquito Magnet: आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली वजह

4 of 5
वैज्ञानिक का एलियंस पर चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
इसको लेकर ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल का कहना है कि एलियंस को इंसान जल्द खोज लेगा। अब परग्रही जीव के बहुत करीब पहुंच चुका है। अगर दुनिया में इस तरह के जीव हैं, तो अब वो अधिक समय तक छिपे नहीं रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलियंस से संपर्क करने में लग सकते हैं चार लाख साल - फोटो : iStock
उनका कहना है कि टेलिस्कोप तकनीक में बदलाव और डाटा रिकॉर्डिंग के अलावा वैज्ञानिकों की रुचि एलिंयस को लेकर बढ़ रही है। इस मामले में उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। उनका कहना है कि अभी तक मिले डेटा में फोटो काफी धूंधली है या जानकारी पूरी नहीं है। अब वैज्ञानिकों के पास हाई क्वालिटी की तस्वीरें हैं जिससे नई वस्तुओं का पता लगाया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें