Optical Illusions: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन्स तस्वीरें लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन्स (Optical Illusions) लोग काफी पसंद करते हैं। बहुत से इसमें छिपी पहेली को सुलझाने के लिए पूरा जोर लगा देते हैं जबकि कुछ लोग अपने तेज दिमाग से इस तरह की पहेलियों को आसानी से सुलझा देते हैं। एक बार फिर इस तरह की तस्वीर वायरल हो रही है जो आपके दिमाग को घूमाकर रख देगी।
इस तस्वीर में आपको दिख रहे जंगल के बीच छिपे उल्लू को ढूंढकर निकालना है। आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो पहेली को आसानी से सुलझा सकते हैं। इस ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करने के लिए आपको 20 सेकेंड का समय दिया गया है। अगर आप इस समयसीम के अंदर पहेली को सुलझा लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। क्योंकि इस पहेली को सुलझाने में 98 फीसदी लोग फेल हो चुके हैं।