इस संसार में हर प्राणी की मृत्यु तय है जिसने भी धरती पर जन्म लिया है, उसका अंत भी निश्चित होता है। आज के समय में मेडिकल साइंस इतना आगे बढ़ गया है, लेकिन फिर भी मृत्यु पर उसका कंट्रोल नहीं है। हालांकि मेडिकल साइंस के पास आज वेंटिलेटर जैसी मशीनें हैं जो व्यक्ति को कुछ घंटो या दिनों तक जिंदा जरूर रख सकती हैं। अब ऐसे में मेडिकल साइंस के क्षेत्र में काम कर रहे वैज्ञानिक लगातार कोशिश कर रहे हैं कि मृत्यु को कंट्रोल किया जा सके। किसी मरे हुए इंसान को जिंदा कैसे किया जाए? अब इसी कड़ी में अमेरिका के एक ऐसे लैब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिन्हें देखने के बाद काफी हैरानी होती है। इन तस्वीरों के बारे में कहा जाता है कि लैब में लाशों को जिंदा करने का काम चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर ये प्रयोग सफल हुए तो निश्चित तौर पर मेडिकल साइंस को बहुत बड़ी सफलता मिल जाएगी। आइए जानते हैं इस प्रयोग के बारे में विस्तार से...........