फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Female Cricketers: हरलीन देओल से लेकर प्रिया पुनिया और स्मृति मंधाना तक, ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स

Sun, 20 Feb 2022 10:36 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की कई खिलाड़ी अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा खूबसूरती की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। स्मृति मंधाना इनमें सबसे बड़ा नाम हैं। यहां हम ऐसी ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय महिला क्रिकेटर्स - फोटो : अमर उजाला
भारत की महिला क्रिकेट टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में भारत का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। टीम इंडिया शुरुआती चार मैच हार चुकी है। पहले एक टी-20 और फिर तीन वनडे मैचों में हार के साथ भारतीय टीम वनडे सीरीज भी गंवा चुकी है। इस सीरीज में भारत के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन गेंदबाजों ने निराश किया है। अधिकतर मैचों में बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय टीम मैच हारी है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय महिला खिलाड़ी मैदान के अंदर भले ही अच्छा प्रदर्शन न कर पा रही हो, लेकिन मैदान के बाहर इनका जलवा अभी भी कायम है। इन खिलाड़ियों के फैंस की भरमार है और उन्हें भरोसा है कि विश्व कप के दौरान टीम वापसी करेगी। भारत की कई खिलाड़ी अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा खूबसूरती की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। स्मृति मंधाना इनमें सबसे बड़ा नाम हैं। यहां हम ऐसी ही 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

1. स्मृति मंधाना

2 of 11
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें लेडी सहवाग भी कहा जाता है। मंधाना विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। जूनियर क्रिकेट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाली स्मृति ने साल साल पहले भारत के लिए पहला मैच खेला था। इसके बाद वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। भारतीय टीम के अलावा बिग बैश लीग में भी मंधाना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन

2. प्रिया पुनिया

3 of 11
प्रिया पुनिया - फोटो : ट्विटर
दाएं हाथ की ओपनिंग बल्लेबाज प्रिया पुनिया ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी-20 करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला। प्रिया अपनी खूबसूरती की वजह से लगातार चर्चा में रही हैं। क्रिकेट में अपना करियर बनाने से पहले प्रिया बैडमिंटन खेलती थीं। प्रिया भारत के लिए 127 वनडे और 61 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। 

3.  वेदा कृष्णमूर्ति

4 of 11
वेदा कृष्णमूर्ति - फोटो : icc
कर्नाटक की वेदा कृष्णमूर्ति भी अपनी खूबसूरती और बेहतरीन खेल के लिए जानी जाती हैं। उनके माता-पिता शुरुआत से ही उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे। इसी वजह से 13 साल की उम्र में बेंगलुरू की क्रिकेट अकादमी में उनका दाखिला हो गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेदा को भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए चुना गया है। भारत की चुनिंदा खिलाड़ी ही इस लीग में खेलती हैं। 
विज्ञापन

4. हरलीन देओल

5 of 11
हरलीन देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बाउंड्री लाइन के पास बेहतरीन कैच लेकर सुर्खियों में आई हरलीन देओल लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ-साथ खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग बड़ी संख्या में उन्हें फॉलो करते हैं। उन्होंने पिछले साल ही भारत के लिए अपना पहला मैच खेला था, लेकिन अब तक काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

5. मोना मेशराम

6 of 11
मोना मेशराम - फोटो : सोशल मीडिया
मोना मेशराम क्रिकेट में कमाल करने के अलावा राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्हें शुरुआत से ही खेलों में खासी रुची थी और उनके माता-पिता ने उनका पूरा साथ दिया। इसी वजह से मोना विदर्भ की पहली खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में टीम में जगह बनाई। 30 साल की मोना दाएं हाथ की बल्लेबाज होने के साथ ही मध्यम तेज गति से गेंदबाजी भी करती हैं। 
विज्ञापन

6. नेहा तंवर

7 of 11
नेहा तनवर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पूर्व क्रिकेटर नेहा तंवर भी बल्ले के साथ-साथ अपनी खुबसूरती के लिए सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने लगातार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और कई बेहतरीन पारियां भी खेलीं। 2004 के दौर में नेहा घरेलू क्रिकेट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रही हैं। 2011 में वह भारतीय टीम का सदस्य बनी थीं। नेहा दाएं हाथ की बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती थीं।  

7. हरमनप्रीत कौर

8 of 11
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। कौन ने अपनी शानदार पारी की बदौलत न सिर्फ खुद को लोकप्रिय बनाया था, बल्कि उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम के प्रशंसक भी बढ़ गए। कौर भारत की टी-20 टीम की कप्तान भी हैं। उन्होंने 2013 में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, लेकिन 2019 के बाद से उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है। 

8. मिताली राज

9 of 11
मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला क्रिकेट का स्तंभ मानी जाने वाली मिताली राज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं। उन्होंने कई सालों तक भारतीय टीम का नेतृत्व किया है और बल्ले के साथ भी कई बेहतरीन रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने वनडे में छह हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाई है। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है। 

9. जेमिमा रॉड्रिग्स

10 of 11
जेमिमा - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र की इस खिलाड़ी ने बहुत ही कम उम्र में भारतीय टीम में जगह बना ली थी। उन्हें शुरुआत से ही खेलों में खासी रुचि थी। क्रिकेट के अलावा छोटी उम्र में उन्होंने और भी कई खेल खेले। वो अपने राज्य के लिए राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी भी रही हैं। जेमिमा सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं और अपने चुलबुले स्वभाव की चलते युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 
विज्ञापन

10. तानिया भाटिया

11 of 11
तानिया भाटिया
भारतीय टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने भी बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 15 वनडे मैच और 49 टी-20 मैच खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में तानिया पंजाब के लिए खेलती थीं। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने उनकी ट्रेनिंग कराई थी। तानिया अपनी शानदार विकेटकीपिंग के लिए जानी जाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें