ज्वालामुखी के लावे पर खाना पकाते वैज्ञानिक
- फोटो : twitter/JointCyclone
भूख लगने पर वैज्ञानिकों ने हॉटडॉग निकाला। उसे गर्म करने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं था। उन्होंने उसको गर्म करने के लिए एक अलग तरकीब सोची। इसके बाद वैज्ञानिकों ने हॉटडॉग और चिकेन सॉस को ज्वालामुखी के लावे पर ही गर्म कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वैज्ञानिकों का दल हॉटडॉग को लावे पर गर्म कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 2 लाख 48 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।