अक्सर ऐसा होता है कि बुढ़ापा आने से पहले ही लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती है, इसके लिए वजह यह मानी जाती रही है कि बुजुर्गों की मस्तिष्क कोशिकाएं एक समय के बाद विकसित नहीं होती। लेकिन एक रिसर्च में इसके उलट चौंकाने वाले रिजल्ट्स सामने आए हैं। इसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
जी हां, एक हालिया रिसर्च में इस मान्यता को चुनौती दी गई है जिसमें कहा जाता है कि वयस्क हो जाने पर नई मस्तिष्क कोशिकाएं नहीं विकसित हो सकती हैं। रिसर्च के अनुसार स्वस्थ बुजुर्ग व्यक्ति ठीक उसी प्रकार मस्तिष्क की नई कोशिकाएं विकसित कर सकते हैं जैसे युवा करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
दरअसल, वयस्क लोगों के नए न्यूरोन (दिमाग की कोशिकाएं) विकसित करने की क्षमता पर हमेशा से ही विवाद रहा है। कुछ अध्ययनों में यह सुझाया भी गया है कि वयस्क मस्तिष्क में कोई बदलाव नहीं हो सकता और वह नए न्यूरोन नहीं बना सकते।
4 of 5
फाइल फोटो
‘सेल स्टेम सेल’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ यह नया अध्ययन इस धारणा को नकारता है। अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर मौरा बोल्द्रिनी ने कहा कि अध्ययन के परिणाम सुझाते हैं कि आम मान्यता के उलट कई वयस्क व्यक्ति ज्ञान और भावनात्मक तौर पर ज्यादा मजबूत रहते हैं।