Mind reading machine
यह एक ऐसा कंप्यूटर सिस्टम है, जो उन शब्दों को लिख सकता है जो यूजर अपने दिमाग में सोचता है। इस सिस्टम में एक सिर पर पहनने वाला उपकरण है, जिससे एक कंप्यूटर सिस्टम जुड़ा हुआ है। दावा है कि अगर किसी के चेहरे पर इस उपकरण को पहना दिया जाए तो उसके दिमाग में चल रही सारी बातें पता चल जाएंगी। मुख्य शोधकर्ता भारतीय मूल के वैज्ञानिक अर्नव कपूर ने बताया, उपकरण में लगे इलेक्ट्रोड यूजर के जबड़े और चेहरे के संकेतों से न्यूरोमालिक्यूलर सिग्नल को पकड़ते हैं।