Mysterious Exoplanet: ब्रह्मांड के रहस्यों को वैज्ञानिक जानने के लिए सालों से रिसर्च कर रहे हैं। इस दौरान वैज्ञानिकों को कई रहस्यमयी वस्तुएं मिलती हैं। वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसे ग्रह को खोजा है जिस पर जीवन की संभावना है। सबसे बड़ी बात है कि यह ग्रह धरती से 138 प्रकाष वर्ष दूर है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती से 138 प्रकाष वर्ष दूर स्थित यह ग्रह पानी वाले ग्रह के रूप में बदल रहा है। इसका मतलब यह है कि यह ग्रह भी इंसानों के लिए धरती की तरह रहने लायक हो सकता है।
हालांकि खोजे गए इस ग्रह को लेकर अभी रहस्य बना हुआ है। सवाल यह है कि आखिर यह पहले क्यों नहीं दिखाई दिया? इसका वजन धरती से 6.1 गुना अधिक है। इसका रेडियस धरती से 2.25 ज्यादा है। वैज्ञानिकों ने इस एक्सोप्लैनेट का नाम HD-207496b रखा है। इस पर गैसों से भरा हुआ वायुमंडल है या इस पूरे ग्रह पर समुद्र स्थित है। वैज्ञानिक इस बात की जांच कर रहे हैं। यह ग्रह लगातार सिकुड़ रहा है जिस प्रकार करोड़ों साल पहले धरती के साथ हुआ था। यह इतना बड़ा ग्रह है कि अगर सिकुड़कर शांत होता है, तो महा-धरती बनेगा।