फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: यूपी में बिजली कर्मियों की आज रात से हड़ताल, ईडी के समक्ष फिर पेश होंगी बीआरएस नेता के कविता

Thu, 16 Mar 2023 07:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिजली कर्मियों ने तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में हुए लिखित समझौते को लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। वहीं, दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता आज फिर ईडी के समक्ष पेश होंगी। साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई द्वारा जारी किए गए समन पर रोक की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की बेंच मामले पर आज सुनवाई करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के लोग। - फोटो : amar ujala
यूपी में बिजली कर्मियों की आज रात से हड़ताल, शासन ने कसी कमर
बिजली कर्मियों ने तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में हुए लिखित समझौते को लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने कल कार्य बहिष्कार किया और 16 मार्च की रात से 72 घंटे की हड़ताल का एलान किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
के. कविता - फोटो : ANI
Delhi Liquor Scam: आज ईडी के समक्ष फिर पेश होंगी कविता
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता आज फिर ईडी के समक्ष पेश होंगी। इससे पहले बीते शनिवार को ईडी ने कविता से पूछताछ की थी। तब ईडी ने कहा था कि करीब नौ घंटे तक चली इस पूछताछ के दौरान कविता ईडी के ज्यादातर सवालों का जवाब देने से कतराती रहीं।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
Tejashwi Yadav - फोटो : ANI
जमीन के बदले नौकरी घोटाले में तेजस्वी यादव की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई द्वारा जारी किए गए समन पर रोक की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की बेंच मामले पर आज सुनवाई करेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
एरिक गार्सेटी। - फोटो : ANI
एरिक गार्सेटी होंगे भारत में अमेरिका के नए राजदूत
लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे। अमेरिकी सीनेट ने गार्सेटी के नामांकन पर मुहर लगा दी है। भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में उनके नामांकन को सीनेट में 52-42 से मंजूरी मिली। बता दें कि भारत में अमेरिकी राजदूत का पद पिछले दो साल से खाली था।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
आईजीआई एयरपोर्ट पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हवाईअड्डों पर बढ़ी भीड़, सुरक्षा जांच द्वार और चेक-इन काउंटर बढ़ाने की सिफारिश
दिल्ली और मुंबई सहित विभिन्न हवाईअड्डों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ व कतारों को लेकर संसदीय समिति ने चिंता जताई। संसद में रखी रिपोर्ट में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को कहा गया कि टर्मिनल के विस्तार पर जोर दें। साथ ही चेक-इन काउंटर व सुरक्षा जांच द्वार भी बढ़ाए जाएं, ताकि यात्रियों को आवागमन में बाधा न आए।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
ब्रिस्बेन में भारतीय दूतावास को खालिस्तानी समर्थकों ने कराया बंद
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज द्वारा देश में भारत विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के आश्वासन के कुछ दिनों बाद ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास को खालिस्तान समर्थकों ने बंद करने के लिए मजबूर किया। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिस्बेन के टारिंगा उपनगर में स्वान रोड पर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में अभद्र नारेबाजी की और हिंदुओं को सर्वोच्चतावादी लिखे पोस्टर लहराए।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : Agency (File Photo)
महंत गिरी महाराज बोले- अगले साल जनवरी में अयोध्या में मूल स्थान पर विराजमान होंगे राम लला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में भगवान राम लला की मूर्ति को अपने मूल स्थान पर स्थापित करेंगे। राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
नेपाल के प्रधानमंत्री का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक। - फोटो : ANI
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @PM_Nepal गुरुवार तड़के हैक कर लिया गया। उनके ट्विटर अकाउंट में दहल के प्रोफाइल की जगह BLUR अकाउंट दिख रहा है, जो प्रो ट्रेडर्स के लिए नॉन-फंजिबल टोकन मार्केटप्लेस है।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
पुराना किला। - फोटो : Twitter
G-20 Summit : विदेशी मेहमानों को पुराने किले में रात्रि भोज देंगे पीएम
जी-20 सम्मेलन के दौरान आने वाले विदेशी मेहमानों को प्राचीन भारतीय संस्कृति से अवगत कराया जाएगा। खासकर महाभारत काल के बारे में ज्यादा जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के लिए पुराने किले में जी-20 सम्मेलन के बाद रात्रि भोज देंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में आज से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार (16 मार्च) से प्रदेश भर में होंगी। 16 मार्च को इंटरमीडिएट का हिंदी, कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 17 मार्च को हाईस्कूल का हिंदी का पेपर होगा। छह अप्रैल को दोनों की परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें