Science News: अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक लंबे समय से शोध कर रहे हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च के आधार पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि मंगल ग्रह पर चूहे जिंदा रह सकते हैं। वैज्ञानिकों ने चिली और अर्जेंटीना के अटकामा पठार में ज्वालामुखियों के बेहद शुष्क और हवा से बहने वाले शिखरों में कुछ चूहों की खोज की है। अटकामा पठार की स्थिति को वातावरण और कम तापमान की वजह से धरती और मंगल को मिलता जुलता माना जाता है। इस अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्वालामुखियों के शिखर पर रहने वाले चूहों की खोज से पता चलता है कि मंगल ग्रह पर स्तनधारी रह सकते हैं।
विशेषज्ञों ने समुद्र तल से 6,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई को लेकर विशेषज्ञों का निष्कर्थ था कि ऐसी जगहों पर स्तनधारी जीवन की संभावना नहीं है। अब शोधकर्ताओं ने कहा है कि मुश्किल वातावरण में चूहों के कंकाल मिले हैं, जिसके बाद पुरानी थ्योरी बदल गई है। चिली-अर्जेंटीना सीमा पर फैले ज्वालामुखी लुल्लाइलाको की 22,000 फीट ऊंची चोटी के ऊपर एक पत्ती-कान वाले चूहे के जिंदा होने के सबूत मिले थे।