दुनिया में एलियंस के होने को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं। उनके होने को लेकर वैज्ञानिक भी एक मत नहीं हैं। कई वैज्ञानिक कहते हैं एलियंस हैं, तो कुछ वैज्ञानिक इस बात से सहमत नहीं है। कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जिसके बाद लोगों के मन में एलियंस को लेकर ख्याल आने लगते हैं। सऊदी अरब में अल नसला की चट्टान को देखने के बाद कई लोगों के विचार बंट गए हैं। कई लोग इसे एलियंस की करतूत बरता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि यह भगवान का चमत्कार है।
सऊदी अरब में स्थित अल नसला की चट्टान को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन होगा कि कुछ ऐसा भी हो सकता है। इस विशाल पत्थर के टुकड़े को इतनी बारीकी से काटा गया है जिसको देखने के बाद लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि धरती पर कोई ऐसी तकनीकि मौजदू नहीं है जो इस पत्थर को इतनी बारीकी से काट दे।