Vladimir Putin News: रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच महीनों से युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच अक्सर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का निजी जीवन सुर्खियों में रहता है। कथित प्रेमिका अलीना काबेवा की वजह से पुतिन की निजी जिंदगी (Vladimir Putin Life) की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। पश्चिम मीडिया में पुतिन की कथित प्रेमिका अलीना को लेकर चौंकाने खबरें सामने आई हैं।
कहा जाता है कि आक्रामक नजर वाले रूस के राष्ट्रपति पुतिन निजी जिंदगी में बेहद रोमांटिक हैं। कई सालों से पुतिन का नाम अलीना काबेवा के साथ जोड़ा जा रहा है। काबेवा की उम्र 40 साल है और उन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। सबसे बड़ी बात यह है कि अलीना काबेवा के जुड़वा बच्चे हैं, जिनका पिता राष्ट्रपति पुतिन को बताया जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं अलीना काबेवा और एक बार फिर पुतिन क्यों सुर्खियों में हैं?