रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होती नजर नहीं आ रही है। रूस का दावा है कि सिर्फ यूक्रेन की सेना को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है, लेकिन यू्क्रेन से आ रहीं तस्वीरें रूस के दावे को गलत साबित कर रही हैं।
तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि रूस के हमले में यूक्रेन के नागरिकों को भारी नुकसान हो रहा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के हमले में सैकड़ों आम नागरिकों की मौत हुई है। दावे के मुताबिक, रूस ने एक मैटरनिटी हॉस्पिटल पर एयरस्ट्राइक किया था जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। हमले की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।
रूस के विदेश मंत्रालय के इंफॉर्मेशन और प्रेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर मारिया जखारोवा से इस बारे में जब पत्रकारों ने सवाल पूछा, तो वो नाराज हो गईं। उन्होंने इसको इंफॉर्मेशन टेररिज्म बता दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के दावे झूठे हैं।