कछुए के दांत नहीं होते, शतरंज का अविष्कार भारत में हुआ था, शुतुरमुर्ग की आंखें उसके दिमाग से ज्यादा बड़ी होती हैं। बेशक इसे सुनकर आप हैरान हो गए होंगे। जानिए ऐसे ही कई रोचक तथ्य, जिनके बारे में आपने अब तक सुना नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 11
कछुए के दांत नहीं होते हैं। हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है। कछुओं की 318 से ज्यादा प्रजातियां धरती पर मौजूद हैं। हिंदू धर्म में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि जहां कुछआ होता है, वहां लक्ष्मी का आगमन होता है। फेंगशुई में भी कछुआ रखना बेहद शुभ माना गया है, इससे घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
विज्ञापन
3 of 11
दुनिया में करीब 2 अरब सुअर हैं। इनमें से आधों का कत्ल हर साल मीट के लिए कर दिया जाता है। सुअर दुनिया के चौथे सबसे समझदार जानवर होते हैं। सुअर एक दिन में 50 लीटर पानी पी सकते हैं। सुअर के 44 दांत होते हैं।
4 of 11
फ्रांस की राजधानी पेरिस में जितने व्यक्ति हैं उससे कहीं ज्यादा संख्या कुत्तों की है। यहां लोगों को मेट्रो में कुत्तों को साथ ले जाने पर कोई रोक-ठोक नहीं है।
विज्ञापन
5 of 11
न्यूजीलैंड ऐसा देश है जहां 40 मिलियन लोग हैं और करीब 70 मिलियन भेड़ हैं।
विज्ञापन
6 of 11
मेढक जब किसी कीड़े को सटकता है तो उसकी आंखें बंद हो जाती हैं। ऋग्वेद में मंडूक को मांगलिक तथा शुभ माना गया है। एक वर्ष का व्रत करने वाले साधकों की भांति सुप्त मेंढक बरखा के लिए प्रसन्नतादायक आवाज करते हैं। मेंढक की ध्वनि वर्षासूचक मांगलिक ध्वनि के रूप में हमेशा से मान्य रही है।
विज्ञापन
7 of 11
शतरंज दुनिया के सबसे ज्यादा दिमागी कसरत कराने वाले खेलों में से एक है । शतरंज का अविष्कार भारत में हुआ था। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि शतरंज खेलने से दिमाग की बैद्धिक क्षमता में सुधार आता है और जटिल प्रश्नों को सुलझाने की शक्ति बढ़ती है । आप जानकर हैरान रह जाओगे कि दुनिया में अंग्रेजी भाषा में छपी दूसरी किताब चेस के बारे में थी ।
8 of 11
शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है। शुतुरमुर्ग की आंखें उसके दिमाग से ज्यादा बड़ी होती हैं। शुतुरमुर्ग के दौड़ने की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। मादा शुतुरमुर्ग एक वर्ष में 50 से लेकर 60 तक अंडे दे सकती है। शुतुरमुर्ग की आंखें तो 2 इंच तक लम्बी और मोटी होती हैं। धरती पर रहने वाले किसी भी अन्य जीव की आंखें इतनी बड़ी नहीं होतीं।
9 of 11
डॉल्फिन मछली 5 से 8 मिनट तक अपनी सांस रोक सकती है। डॉल्फिन मछली एक आंख खुली रख के भी सो सकती है। जब मनुष्य एक बार सांस लेते हैं, तो वे अपने फेफड़ों में ताजा हवा के साथ केवल 15 प्रतिशत हवा का स्थान लेते हैं, जबकि डॉल्फिन एक बार सांस लेती है तो वो अपने फेफड़ों में ताजा हवा के साथ 90 प्रतिशत हवा अंदर करती है।
10 of 11
कोका कोला में अगर रंग न मिलाया जाए तो यह हरे रंग की होती है।
अल्बर्ट आइंस्टिन की मौत के बाद वैज्ञानिकों ने उनका दिमाग निकाल कर रख लिया था ताकि वो जांच कर सकें कि उनका दिमाग इतना तेज कैसे था। इंसानी दिमाग को समझने के लिए दस साल तक चलने वाली एक अरब पाउंड (करीब 99 अरब रुपये) लागत की परियोजना पर काम किया जा रहा है।