फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवार को 110 करोड़ रुपये देगा ये शख्स, प्रधानमंत्री मोदी से मांगा मिलने का समय

Sun, 03 Mar 2019 07:53 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Murtaza Ali Scientist - फोटो : Social media
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद के लिए देशभर से लोग सामने आ रहे हैं। कोटा के रहने वाले एक शख्स ने भी शहीदों के परिवार के लिए 110 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की पेशकश की है। यह राशि वह प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
pm modi - फोटो : social media
इस शख्स का नाम है मुर्तजा अली, जो फिलहाल मुंबई में बतौर वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। मुर्तजा ने शहीदों के परिवार की मदद के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में बाकायदा ईमेल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उन्हें दो-तीन दिन में प्रधानमंत्री के साथ बैठक करने का जवाब भेजा है।  
विज्ञापन

3 of 5
pulwama attack martyred - फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुर्तजा प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें 110 करोड़ रुपये का चेक सौंपेंगे। इसके लिए उन्होंने सारी कागजी कार्रवाई भी कर रखी है। उन्होंने 25 फरवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय को ईमेल भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय मांगा था। इसके बाद एक मार्च को जवाब आया कि दो से तीन दिन में उन्हें मिलने का समय बता दिया जाएगा। 

4 of 5
Automobile Sector - फोटो : Social media
मुर्तजा जन्म से ही नेत्रहीन हैं। उन्होंने कोटा के कॉमर्स कॉलेज से स्नातक (ग्रेजुएशन) किया है। उनका ऑटोमोबाइल का पुश्तैनी बिजनेस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gps
मुर्तजा एक जाने-माने वैज्ञानिक हैं। वह फ्यूल बर्न रेडिएशन टेक्नोलॉजी के जरिए जीपीएस, कैमरा या अन्य किसी उपकरण के बगैर ही किसी भी वाहन को ट्रेस किए जाने का आविष्कार कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें