फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा मामला: 17 साल से ड्राइविंग सीख रहा है ये शख्स, 192 बार टेस्ट में फेल होकर बनाया रिकॉर्ड

Tue, 16 Mar 2021 07:08 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पोलैंड में एक 50 वर्षीय शख्स पिछले 17 सालों से ड्राइविंग टेस्ट पास करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हर प्रयास उसे नकाफी साबित हो रहा है। बता दें कि ये शख्स पिछले 17 सालों में 192 बार टेस्ट दे चुका है, जो कि इस देश में एक रिकॉर्ड बन गया है। इतने सालों से ड्राइविंग टेस्ट पास करने के लिए प्रयास कर रहे इस शख्स ने अब तक करीब 1 लाख रुपये से भी अधिक फीस का भुगतान कर चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पोलैंड में ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को एक थ्योरी परीक्षा पास करना होता है और उसके बाद एक प्रैक्टिकल पेपर भी देना होता है। सबसे खास बात तो ये है कि कोई भी व्यस्क कई बार इस परीक्षा में भाग ले सकता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों से गुजरना होता है। थ्योरी के लिए 60 फीसदी अंक और प्रैक्टिकल के लिए 40 फीसदी अंक मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पोलैंड में लोग अक्सर दूसरे या तीसरे प्रयास में ही इस परीक्षा को पास करते हैं। टीवीपी रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भी एक शख्स ने ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए 113 बार कोशिश कर चुका है। वहीं एक अन्य शख्स ने ड्राइविंग टेस्ट को पास करने के लिए 40 बार कोशिश की थी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, ऐसे केस सामने आने के बाद अब पोलैंड प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या किसी व्यक्ति को ड्राइविंग टेस्ट पास करने के लिए असीमित मौके दिए जाने चाहिए? अगर कोई शख्स ड्राइविंग टेस्ट को पास नहीं कर पा रहा है, तो उसे सड़कों पर नहीं होना चाहिए। क्योंकि वो दूसरे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले ब्रिटिश मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि 42 साल के एक शख्स ने 158 बार कोशिश करने के बाद ड्राइविंग टेस्ट पास किया था। वहीं दक्षिण कोरिया में एक महिला हैरतअंगेज तौर पर 950 बार प्रयास किए थे लेकिन इसके बाद भी उसे सफलता नहीं मिल पाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें