pm narendra modi says tamil is oldest language in world
- फोटो : iStock
तमिल भाषा
और आइए बात करते हैं दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल की। यह दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा है। इस भाषा का अस्तित्व 5 हजार साल से भी पहले था। इस भाषा को भारत के दक्षिणी राज्य में तमिलनाडु में बोला जाता है और इसके अतिरिक्त पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में भी तमिल भाषा को बोला जाता है। तमिल भाषा को द्राविड़ भाषा परिवार की प्राचीनतम भाषा कहा जाता है। विश्व के अनगित विद्वान संस्कृत, ग्रीक, लैटिन आदि भाषाओं के बीच तमिल को अतिप्राचीन और सम्पन्न भाषा मानते हैं। मलेशिया, मॉरिशस, वियतनाम, रियूनियन में भी काफी संख्या में इसे बोला जाता है। आंकड़ों की मानें तो तकरीबन लगभग 7 करोड़ लोगों के द्वारा तमिल भाषा का प्रयोग मातृ-भाषा के में किया जाता है। तमिलनाडु की यह प्रशासनिक भाषा है और यह पहली ऐसी भाषा है जिसे 2004 में भारत सरकार द्वारा शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।