अंतरिक्ष दुनिया के लिए एक रहस्य है जिसके बारे में वैज्ञानिक समय-समय खुलासे करते रहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अतंरिक्ष अब दुनिया में कई लोगों के लिए एक बाजार बन गया है। कई स्टार्टअप कंपनियों के लिए यह जंग का मैदान बनने जा रहा है। जल्द ही अतंरिक्ष से व्यापार की शुरुआत होने वाली है जिससे व्यापारियों को करोड़ों का फायदा होगा।
जानकारों को अनुमान है कि आने वाले समय में अंतरिक्ष उद्योग सबसे तेजी से विकास करने वाला उद्योग बनेगा। अंतरिक्ष के जरिए ग्लोबल इंटरनेट को लेकर तेजी से काम हो रहा है, तो वहीं यहां से कई डेटा भी मिल रहे हैं। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि अतंरिक्ष से कैसे व्यापार होगा। आईए जानते हैं अतंरिक्ष से होने वाले व्यापार के बारे में...
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके माध्यम से कई तरह की आर्थिक संभावनाएं पैदा होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन स्टार्टअप कंपनियां अंतरिक्ष तक माल ले जाने के लिए तीन रॉकेट के निर्माण की तैयारी में लगी हैं। इन कंपनियों की 100 से अधिक कंपिनयों के साथ कंपीटिशन है। कंपनियों का कहना है कि वह हर हफ्ते रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं जिसके काफी फायदा होगा।