Optical Illusion: सोशल मीडिया पर कई तरह के गेम्स देखने को मिलते हैं। आप इस खेल से अपना दिमाग तरोताजा कर सकते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसा ही खेल है, जिसमें छिपी चीजों को खोजना होता है। कई ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करना होता है, जबकि कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन गेम्स से दिमागी कसरत भी होती है। इस तरह के गेम्स को खेलना लोगों को काफी पसंद है।
इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। यह तस्वीरें देखने में बेहद सामान्य होती हैं, लेकिन इन तस्वीरों में कई ऐसी चीजें छिपी होती हैं। यह चीजें आंखों के सामने होने के बाद भी आसानी से दिखाई नहीं देती हैं। आज भी हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आपको मछली को खोजना है। मछली को खोजने के लिए आपके पास 21 सेकेंड का समय है। मछली को खोजने में 95 फीसदी लोग फेल हो चुके हैं।