फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical illusion: क्या आप तस्वीर में सांप को ढूंढ सकते हैं? बड़े-बड़े सूरमा भी मान गए हैं हार

Sun, 04 Jun 2023 05:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Can you spot the snake hiding in this picture? - फोटो : अमर उजाला
Optical Illusion in Hindi: सोशल मीडिया पर हर दिन माइंड फ्रेश करने वाले तरह-तरह गेम्स देखने को मिलते हैं। इन गेम्स को खेलना लोग खूब पसंद करते हैं। इसी तरह ऑप्टिकल इल्यूजन गेम्स( Optical Illusion Games) भी होते हैं, इन छिपी पहेलियों को हल कर आप अपने दिमाग का टेस्ट ले सकते हैं। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना है, जबकि कुछ आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। 

ऑप्टिकल इल्यूजन और पजल्स गेम्स खेलने में आनंद आता है। इसके साथ ही यह दिमाग की कसरत भी कराते हैं। इस तरह की तस्वीरें देखने में बेहद साधारण होती हैं, लेकिन इन तस्वीरों में कई ऐसी चीजें छिपी होती हैं, जिन्हें खोजना बेहद कठिन होता है। तस्वीरों में चीजें आंखों के सामने होने के बाद भी आसानी से दिखाई नहीं देती हैं। आज भी हम आपके लिए इसी तरह की एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आपको सांप ढूंढना है। 
विज्ञापन

2 of 5
Can you spot the snake hiding in this picture? - फोटो : iStock
इस तस्वीर में आपको एक बेहद खूबसूरत पार्क दिखाई दे रहा होगा। इस पार्क में पेड़ पौधे और स्वीमिंग पूल दिखाई दे रहा है। पार्क में दिख रही झाड़ियों के बीच सांप छिपकर बैठा है। अगर आप अपने आपको जीनियस समझते हैं, तो सांप को सात सेकेंड के अंदर ढूंढकर दिखाइए। 





 
विज्ञापन

3 of 5
Can you spot the snake hiding in this picture? - फोटो : अमर उजाला
सबसे खास बात यह है कि इस तरह की तस्वीरें लोगों को बहुत पसंद आती हैं। इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करने में लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है और जब हम दिमागी कसरत करते हैं, यह तेज भी होता है। इसके कारण ही ऐसी तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं। 

Most Secret Places: दुनिया की सबसे खुफिया जगहें, जहां जाने पर है रोक, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य

4 of 5
Can you spot the snake hiding in this picture? - फोटो : iStock
इन तस्वीरों को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इनमें छिपी चीजों को खोजना बेहद कठिन होता है। इसलिए ही इन्हें कठिन चैलेंज कहा जाता है। इसकी वजह से तस्वीर में लोग सांप को नहीं खोज पा रहे हैं। अगर आप तस्वीर में दिए गए समय के अंदर सांप को खोज लेंगे, तो माना जाएगा कि आपका दिमाग बहुत तेज हैं। 


White House: व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ रहती हैं आत्माएं? जानिए क्या है भूतों का रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Can you spot the snake hiding in this picture? - फोटो : अमर उजाला
अगर आप तस्वीर में अभी तक सांप को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस तस्वीर में ज्यादातर लोग सांप को नहीं खोज पाए हैं। आप खबर की आखिरी तस्वीर में छिपे सांप को आसानी से देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें