ओडिशा के बालासोर में दो जून की शाम रेल हादसा हो गया था। रेलवे मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बालासोर हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हुई है। पहले कहा जा रहा था कि 288 लोगों ने हादसे में जान गंवाई है। लेकिन विभाग ने दोबारा आंकड़े जारी किए, जिसके अनुसार 275 लोगों ने अब तक हादसे में जान गंवाई है। जबकि, 1100 से अधिक लोग घायल है।