Optical Illusion Challenge: कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जिनमें कुछ चीजें छिपी होती हैं, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि इसे ढूंढ कर दिखाइए, तो दिमाग का दही का हो जाता है। सोशल मीडिया इन दिनों इस तरह की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। इस तरह की फोटो में चीजों को खोजने से आपको फायदा मिलता है। ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी पहेलियों को सुलझाने से दिमागी कसरत होती है, जिससे आपका दिमाग हर तरह से सोचने और समझने में सक्षम होता है। इसके साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है।
इस तस्वीर में छिपे छाता को खोजने का चैलेंज दिया गया है। इस तस्वीर में आपको शुतुरमुर्ग का झुंड नजर आ रहा होगा, लेकिन इनके बीच छाता कहां है? इसी को ढूंढ़ने की आपको चुनौती दी गई है। छापा को सात सेकंड के अंदर आपको खोजना है। दावा किया गया है कि इस चुनौती को पूरा करने में 99 फीसदी लोग फेल हो चुके हैं। अब देखना है कि क्या आपको इस चैलेंज को पूरा कर पाते हैं?