Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने को मिलती हैं। यह तस्वीरें देखने में साधारण होती हैं, लेकिन इन तस्वीरों में कई ऐसी चीजें छिपी होती हैं जो आसानी से नजर नहीं आती हैं। हम आपके लिए एक इसी तरह की तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको एक तितली खोजनी है। तस्वीर में तितली आंखों के सामने ही है, लेकिन बड़े-बड़े लोग उसे खोज पाने में फेल हो गए हैं।
आपको जो तस्वीर दिख रही है उसमें एक पार्क दिख रहा है, जिसमें तीन लड़कियां लेटी हुई हैं। एक लड़की किताब पढ़ रही है और दो लड़कियां बातचीत कर रही है। इन लड़कियों के बीच एक तितली छिपी हुई है। क्या आपको दिख रही है? लेकिन यह काम आपको सिर्फ 5 सेकंड में करना है। क्या आपको तितली दिख गई? अगर हां, तो वाकई आपकी नजरें बहुत तेज हैं, लेकिन अगर आप खोज पाने में फेल हो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपकी मदद करेंगे।