फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion Photo: क्या आपको दिख रहा है इस तस्वीर में छिपा भालू? सही जवाब देने वालों को माना जाएगा जीनियस

Wed, 18 May 2022 05:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपको दिख रहा है इस तस्वीर में छिपा भालू? - फोटो : Pixabay
Optical Illusion Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन हैरान करने वाली तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का दिमाग घूम जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आखों का धोखा। ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों को देखकर 99 फीसदी लोग धोखा खा जाते हैं और जल्दबाजी में गलत जवाब देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है जो ऑप्टिकल इल्यूजन का सही उदाहरण है। अब आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें आपका क्या दिखाई दे रहा है, क्योंकि इस तस्वीर में एक भालू छिपा हुआ है। 

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक झोपड़ी और जंगल नजर आ रहा है। अब आप इस तस्वीर को देखकर बताएं कि इसमें भालू कहां पर नजर आ रहा है। तेज दिमाग वाले लोग भी इस तस्वीर को घंटों तक देखने के बाद भी शायद सही जवाब न दे पाएं। 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आपको दिख रहा है इस तस्वीर में छिपा भालू? - फोटो : Pixabay

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को आप ध्यान से देखिए। क्या आपको इस तस्वीर में छिपा भालू दिख रहा है। अब इस तस्वीर में भालू जमीन पर बैठा है और किसी पेड़ की डाली पर चढ़ा हुआ है। तस्वीर में भालू को देखने के लिए अब आप चारों तरफ नजर दौड़ाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आपको दिख रहा है इस तस्वीर में छिपा भालू? - फोटो : Pixabay
अगर आपको अभी तक इस तस्वीर में भालू नहीं दिखाई दिया है, तो हम इसे खोजने में आपकी मदद करते हैं और आखिर इस तस्वीर में भालू कहां स्थित है। किसी तस्वीर को जब हम पहली बार देखते हैं, तो हमारी नजर सबसे पहले तस्वीर के केंद्र में जाती है और फिर उसके कोनों को हम देखते हैं। 

4 of 5
क्या आपको दिख रहा है इस तस्वीर में छिपा भालू? - फोटो : Pixabay

जानिए कहां बैठा है भालू

आप पेड़ की डालियों को ध्यान से देखिए? यह तस्वीर थोड़ी उलझाने वाली है, लेकिन आप कोशिश करेंगे, तो भालू को खोज लेंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग तस्वीर में भालू को तलाश नहीं पाए हैं। आप नीचे दी गई तस्वीर में देखिए आपको घेरे में भालू दिख रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आपको दिख रहा है इस तस्वीर में छिपा भालू? - फोटो : Pixabay

पेड़ को ध्यान से देखेंगे, तो आपको डालियों के बीच एक भालू की आकृति दिखाई देगी। कई यूजर्स ने इस तस्वीर पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कहा है कि मैं असली भालू खोज रहा था। एक अन्य ने कहा है कि हमे कई बार देखने के बाद भालू दिखाई दिया है। कई यूजर्स ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें