फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है एक चीता, क्या नौ सेकेंड में आप ढूंढ पाएंगे?

Sat, 01 Apr 2023 12:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
can you spot cheetah in this picture - फोटो : Twitter
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसे देखने के बाद कोई भी कन्फ्यूज हो जाए। इस तरह की कुछ तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं, जबकि कई तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना होता है। आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरों में कई बार तरह-तरह के गेम्स भी होते हैं। हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको एक मैदान दिखाई दे रहा होगा जिसमें घास के पौधे लगे हए हैं। 
 
इस मैदान में घासों के बीच एक चीता छिपा हुआ है। आपको इस चीता को नौ सेकेंड के अंदर खोजने का चैलेंज दिया गया है। क्या इसे पूरा कर पाएंगे। अगर आप नौ सेकेंड के अंदर चीता को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो चुके हैं। कई लोगों का मानना है कि इस तस्वीर में कहीं पर चीता नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
can you spot cheetah in this picture - फोटो : iStock
इस तरह की दिमाग को घूमा देने वाली तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन्स तस्वीरों को देखने के बाद लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग सोच में पड़ जाते हैं। एक बार फिर इंटरनेट पर ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
can you spot cheetah in this picture - फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। इस तरह की तस्वीरें मानव मस्तिष्क की अवलोकन कौशल की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं। इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। 


Aliens News: धरती पर कब्जा करने आ रहे हैं एलियंस! शख्स ने किया चौंकाने वाला दावा
 

4 of 5
can you spot cheetah in this picture - फोटो : iStock
इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें चीता अधिकतर लोगों को नहीं दिख रहा है। लेकिन हम आपको यह बताएंगे कि इसमें कहां पर चीता छिपा है। इस तस्वीर में आप गौर से देखेंगे तो पहली नजर में ही आपको छिपा चीता दिख सकता है। हालांकि इस तस्वीर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि चीता को खोजने में कठिनाई हो रही है।

Optical Illusion: क्या आप तस्वीर में भेड़ों के बीच छिपी बकरी को 11 सेकेंड के अंदर ढूंढ सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
can you spot cheetah in this picture - फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर को देखने के बाद लगता है कि हमें धोखा हो रहा है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है। अगर आप चीता को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। गौर से देखिए आपकी आंखों के सामने ही चीता है। फिर नहीं देख पा रहे हैं, तो खबर की आखिरी तस्वीर में देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें